Skip to content

ONGC क्‍या है। ONGC Full Form क्‍या है।

    2.5/5 - (2 votes)

    दोस्‍तो आज हम एक अन्‍य महारत्‍न की जानकारी लेकर आए है, महारत्‍न की श्रेणी में यह हमारा दूसरा पोस्‍ट है। इस पोस्‍ट में हम बात करेंगे ओ.एन.जी.सी. के बारे में।

    ONGC full form :-

    हम आपके लिए हिन्‍दी एवं अंग्रेजी दोनों में फुल फॉम बता रहे है।

    ONGC Full Form in Hindi :- तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम

    ONGC Full Form in English :- Oil and Natural Gas Corporation

    ओ.एन.जी.सी. (ONGC) क्‍या है :-

    ongc

    भारत के विकास को बढाने में सार्वजनिक उपक्रमों का विशेष योगदान है। ‘ONGC limited’ भी इनमें से  ही एक है .

    Oil And Natural Gas Corporation Limited उपक्रम एक महारत्‍न है। जिसका  प्रमुख कार्य भारत में कच्‍चे तेल एवं  प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन करना है।

    यह उपक्रम अपनी सहायक कंपनीयों एवं संयुक्‍त उपक्रमों के साथ मिलकर कच्‍चे तेल व प्राकृतिक गैस की क्षेत्र में उत्‍पादन का कार्य करता है। ओ.एन.जी.सी. पूरे विश्‍व की सबसे मूल्‍यवान तथा विश्‍व की सबसे बडी उत्‍पादन व अन्‍वेषण कंपनी है। जो बी.एस.ई. (भारत स्‍टॉक एक्‍सचेंज) पर कार्यरत सबसे अधिक मूल्‍यों वाले निगमों में सम्मिलित है।

    ONGC ltd के कार्य क्षेत्रों के प्रकार :-

    1. Oil & Natural Gas Corporation Ltd कच्‍चे तैल के उत्‍पादन के साथ कई प्रकार के कार्यो का संचालन करता है। जैसे अन्‍वेषण
    2. यह उपक्रम ऊर्जा के अपरंपरागत स्‍त्रोंतो का योगदान ऊर्जा उत्‍पादन के क्षेत्र में बढाने हेतु विभिन्‍न कार्य करता है।

    ओएनजीसी की विभिन्‍न उपलब्धियॉ :-

    1. भारत में हाइड्रोकार्बन से संबंधित क्षेत्रों में इस उपक्रम का विशेष योगदान है, जिसने अकेले ही इस क्षेत्र का सृजन किया है।
    2. भारत में स्थित तेल एवं गैस के सात बेसिनों में से 6 की खोज ओ.एन.जी.सी. के द्वारा की गई है।
    3. ओ.एन.जी.सी. की पूर्ण स्‍वामित्‍व की कंपनी ओ.एन.जी.सी. विदेश लिमिटेड (ओ.वी.एल) लगभग 20 देशों में अपनी विभिन्‍न परियोजनाओं का संचालन करती है।
    4. इस उपक्रम द्वारा उत्‍पादित कच्‍चा तेल एवं अन्‍य उत्‍पादन, भारत के कुल घरेलू उत्‍पादन का लगभग 70 प्रतिशत है।
    5. ओ.एन.जी.सी. भारत का सबसे बड़ा खनन और अन्वेषण रकबा पट्टा धारक है ।

    मानव संसाधन :-

    1. उपक्रम के कार्मिकों के कुशल जीवन हेतु विभिन्‍न प्रकार की सेवाओं जैसे स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, आवास एवं मनोरंजन आदि सभी क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्‍ध कराता है।

    Oil And Natural Gas Corporation Ltd का वर्तमान कार्यकारी मण्‍डल:-

    1. अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (director of ongc) :- शशि शंकर
    2. वित्‍त निदेशक :- सुभाष कुमार
    3. ऑफशोर निदेशक :- राजेश कक्‍कड
    4. मानव संसधान निदेशक :- डॉ. अल्‍का मित्‍तल
    5. अन्‍वेषण निदेशक :- राजेश कुमार श्रीवास्‍तव
    6. तकनीकी एवं फील्‍ड सेवाएं निदेशक:- ओम प्रकाश सिंह
    7. ऑनशार निदेशक :- अनुराग शर्मा 

    सरकार द्वारा नामित :-

    1.  अतिरिक्‍त सचिव और वित्‍तीय सलाहकार :- राजेश अग्रवाल
    2. संयुक्‍त सचिव अन्‍वेषण :- अमर नाथ

    स्‍वतंत्र निदेशक :-

    1. अमितव भट्टाचार्य

    ongc website :-

    1. oil & natural gas corporation limited की आधिकारित वेबसाइट https://www.ongcindia.com/ है।

    ओ.एन.जी.सी. द्वारा संचालित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान (ONGC Academy):-

    1. ज्‍योपिक (जियोडाटा प्रोसेसिंग एवं व्‍याख्‍या केंद्र) :- यह ओ.एन.जी.सी. का एक महत्‍वपूर्ण संस्‍थान है जो उपक्रम के अन्‍वेषण एवं उत्‍पादन कार्य हेतु विभिन्‍न प्रकार की जानकारीयां और समाधान उपलब्‍ध कराता है। यह देहरादून में स्थित है।
    2. आई.डी.टी.( वेधन प्रौद्योगिकी संस्‍थान) :- देहरादून में स्थित यह संस्‍थान ओ.एन.जी.सी. के कार्यो हेतु तकनीकी-आर्थिक विशेषता उपलब्‍ध कराता है।
    3. आई.ई.ओ.टी (अभियांत्रिकी एवं अमुद्र प्रौद्योगिकी संस्‍थान).:- इस संस्‍थान द्वारा भू-तकनीकी अभियांत्रिकी, संरचनात्‍मक अभियांत्रिकी से संबंधित जानकारीयां उपलब्‍ध कराता है।
    4. आई.ओ.जी.पी.टी.( तेल एवं गैस उत्‍पादन प्रौद्योगिकी संस्‍थान):- इस संस्‍थान का कार्य तेल एवं गैस क्षेत्रों की प्रोसेसिंग से संबंधित प्रौद्योगिकी की आवश्‍यकता को पूरा करना है।
    5. इप्‍शेम (पेट्रोलियम संरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण प्रबंधन संस्‍थान) :- आईपीएसएचईएम का कार्य स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण से संबंधित पद्धतियों एवं मानको का समन्‍वय करना है।
    6. आगार अध्ययन संस्थान (आईआरएस) :- इसका प्रमुख कार्य तेल एवं गैस आदि उत्‍पादित पदार्थो के भण्‍डारण संबंधी आंकडो का प्रबंधन करना है।
    7. केशव दास मालवीय पेट्रोलियम अन्‍वेषण संस्‍थान (केडीएमआईपीई) :-

    इसका प्रमुख कार्य भू-वैज्ञानिक समर्थन प्रदान करना है।

    ONGC द्वारा कार्यरत ऊर्जा क्षेत्र:-

    1. गैस हाइड्रेट्स
    2. कोयला तेल मीथेन
    3. सौर ऊर्जा,
    4. वायु ऊर्जा,
    5. शेल गैस,
    6. भूमिगत कोयला गैसीकरण

    ONGC की सहायक कंपनीयॉ:-

    1. ओ.एन.जी.सी. विदेश लिमिटेड (OVL) :-

    यह ओ.एन.जी.सी. की पूर्ण स्‍वामित्‍व की कंपनी है, जो भारत की सबसे बडी अंतर्राष्‍ट्रीय तेल एवं गैस कम्‍पपनी है। जो 20 देशों में गैस एवं तेल से संबंधित परियोजनाओं का संचालन करती है।

    यह निम्‍नलिखित 20 देशों में कार्य करती है:- न्‍यूजीलैंड, यूनाइटेड अरब अमीरात, वेनेजुला, वियतनाम, अजरबेजान, बंगलादेश, ब्राज़ील, कोलंबिया, नामीबिया, रूस, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, इराक, इज़रायल, ईरान, कज़ाकिस्‍तान, लीबिया, मोजांबिक, म्‍यांमार

    इसकी स्‍थापना में सर्वप्रथम इरान देश  में 05/04/1965 में हाईड्रोकार्बन्‍स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के रूप में की गई थी, जिसे 15/06/1989 को ओ.एन.जी.सी. विदेश लिमिटेड के नाम से पुन: नामित किया गया।

    2. ओ.एन.जी.सी.-एम.आर.पी.एल. (ongc mrpl):-

    यह भारत का एक केटेगरी-। मिनीरत्‍न है। जिसका पूरा नाम मंगलौर रिफाइनरी एण्‍ड पेट्रोकेमिकल्‍स लिमिटेड है।

    ओ.एन.जी.सी. के संयुक्‍त उपक्रम :-

    1. ओ.एन.जी.सी. के कई संयुक्‍त  उपक्रम है।

      1. त्रिपुरा पॉवर कंपनी लिमिटेड (OTPCL) :- (ONGC Tripura Power Company Limited)
      2. ओएनजीसी पेट्रो परिवर्धन लिमिटेड (OPAL) :- Ongc Petro Additions Limited
      3. मंगलौर एस.ई.जेड.
      4. मंगलौर पेट्रोकेमिकल्‍स लिमिटेड (OMPL)
      5. दाहेज सेज लिमिटेड (Dahej SEZ Ltd)

    ओ.एन.जी.सी. का निष्‍कर्ष :-

    मित्रों इस पोस्‍ट के माध्‍यम से हमने देश के एक महारत्‍न ONGC Limited के बारे हिन्‍दी में आवश्‍यक जानकारी बताई है, इस पोस्‍ट को अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *