Skip to content

MS Word क्‍या है। MS Word की पूरी जानकारी।

    3/5 - (5 votes)

    हम यहाँ MS Word के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है, जिससे आप एम.एस. वर्ड के पूरे इंटरफेस को समझ पाएंगे एवं साथ ही इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्‍त कर पाएंगे।

    Table of Contents

    दोस्‍तों आजकल हर प्रकार के कार्यो के लिए साफ्टवेयर उपलब्‍ध है। इन्‍हीं में से एक है “Microsoft Office” 

    इस साफ्टवेयर में अलग-अलग कार्यो के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन जैसे टाईपिंग एवं एडिटिंग कार्य के लिए MS Word, लिस्‍ट एवं केलकुलेशन कार्य के लिए MS Excel, प्रंजेंटेशन कार्य के लिए MS PowerPoint आदि।

    MS Word क्‍या है।

    एम.एस. वर्ड एक प्रकार का डिजीटल डाक्यूमेंट है, जो एम.एस. ऑफिस के अंतर्गत एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिीकशन हैा जिसके माध्यम से हम डिजीटल रूप में अपने नोट्स अपनी भाषा में टाईप करके सुरक्षित रख सकते है। 

    इसमें आप नोट्स को कई प्रकार से डिजाईन भी कर सकते है, नोट्स में फोटो, विडियों, पाई-चार्ट, टेबल आदि कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग कर सकते है।

    MS Word का उपयोग कहा किया जाता है।

    सामान्यतः एम.एस. वर्ड का उपयोग आफलाईन टाईपिंग कार्य हेतु किया जाता है। जिसमें आप विभिन्न प्रकार के कार्य जैसे नोट्स, रिज्यूम, लिस्ट, ग्राफिक डिजाईन, कवर पेज डिजाईन, वेब पेज डिजाईन आदि आसानी से तैयार कर सकते है।

    एम.एस. वर्ड की भाषा:-

    इसमें आप अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी भाषा का उपयोग कर सकते है।

    इसमें पहले से ही अंग्रेजी भाषा आती है। आप अपनी आवश्यकतानुसार भाषा हेतु उस भाषा के फांट डाउनलोड करके अपने कम्प्यूटर/लेपटाप में इंस्टाल करके उपयोग कर सकते है।

    इसके अलावा एम.एस. वर्ड के इंटरफेस/विंडो में दिखाई देने वाले विकल्‍प जैसे फाईल मेन्‍यू, होम मेन्‍यू, आदि भी अंग्रेजी में ही दिखाई देते है, जिन्‍हें भी आप अपनी आवश्‍यकतानुसार भाषा में बदल सकते है।

    एम.एस. वर्ड कैसे सींखे:-

    यहां आपको एम.एस. वर्ड से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से हिन्दी भाषा में प्रदान की गई है।

    साथ ही कार्य कैसे किया जाना है, उनकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है।

    आपको प्रक्रिया आसानी से समझ में आए इसके लिए इस लेख में आवश्यकतानुसार फोटो को भी सम्मिलित किया गया है।

    एम. एस. वर्ड की रूपरेखा (Interface):-

    आप जब एम.एस. वर्ड को ओपन करते है, तो आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, जिसे एम.एस. वर्ड का इंटरफेस कहते है। इस विंडो में आपको कार्य करने हेतु विभिन्‍न विकल्‍प एवं टूल दिखाई देते है, जिनके बारे में नीचे दिया गया है-

    ms word

    1. टाईटल बार (Title Bar):-

    एम.एस. वर्ड इंटरफेस की सबसे ऊपरी लाईन को टाईटल बार कहते है, जो सामान्‍यत: गहरे नीले रंग की होती है। इसे टाईटल बार कहने का कारण यह है कि इसमें आप जिस फाईल में कार्य कर रहे है, उसका नाम अर्थात टाईटल दिखाई देता है। इसके अलावा इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    a. Quick Access Toolbar

    टाईटल बार के बांयी तरफ एक टूल बार होती है, जिसमें आप कार्य करते समय आवश्‍यक कार्य के लिए शॉटकर्ट बटन का उपयोग कर सकते है। इसमें निम्‍न टूल होते है-

      1. Auto Save:- इस बटन को ऑन करने पर आपकी फाईल अपने आप आपके द्वारा सेट किए गए बेकअप लोकेशन पर सेव हो जाती है।
      2. Save:- इस बटन के द्वारा आप अपनी फाईल को सेव कर सकते है अथवा सेव फाईल में किए गए बदलावों को संरक्षित कर सकते है
      3. Undo:- इस विकल्‍प के द्वारा आप किए गए बदलाव को हटा सकते हैा
      4. Redo:- इस विकल्‍प के द्वारा आप हटाए हुए बदलाव को वापिस कर सकते है।
      5. एरो बटन:- यह एक छोटा सा ऐरो बटन होता है, जिसे क्लिक करने पर एक लिस्‍ट खुलती है, जिसके द्वारा आप इस ‘’क्‍वीक एक्‍सेस बार’’ में लिस्‍ट में दिए गए टूल में से कोई भी टूल एड कर सकते है, अथवा हटा सकते हैा

    b. Title Bar:-

    इस बार में आपकी खुली हुई वर्ड फाईल का नाम/टाईटल दिखाई देता है।

    c. Search Bar:-

    यह एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण बार है। आप इस बार में किसी भी टूल अथवा विकल्‍प का नाम टाईप करके उसका उपयोग कर सकते है। आपको किसी भी विकल्‍प को किसी भी मेन्‍यू में ढूंढने की आवश्‍यकता नहीं होती है। इसमें सर्च करने पर टाईप किया गया विकल्‍प/टूल अपने आप ओपन हो जात है।

    d. Accont Name:-

    एम.एस. वर्ड/एम.एस. ऑफिस में आपने जिस नाम से लॉगिन किया है, वह नाम इस बार में दिखाई देगा।

    e. Window Program Controler Bar:-

    इस बार में वर्ड फाईल को बंद करने आदि प्रकार के विकल्‍प होते है:-

      1. Display Ribbon Option:- इस विकल्‍प पर क्लिक करके आप मून्‍यू बार के टेब के कमांड/टूलबार (Ribbon) को शो तथा हाइड कर सकते है।
      2. Minimize Button:- इस विकल्‍प के द्वारा आप वर्ड फाईल को मिनिमाइज कर सकते है। इस विकल्‍प के द्वारा मिनिमाईज करने पर आपकी फाईल नीचे टास्‍क बार पर आईकन के रूप में दिखाई देती है, जिस पर क्लिक करने पर आप फाईल को पुन: री-स्‍टोर कर सकते है।
      3. Restore Down/Maximize:- इस विकल्‍प पर क्लिक करके आप वर्ड फाईल की विंडो को छोटा कर सकते है। इस विकल्‍प पर क्लिक करने पर छोटी हुई विंडो में इस विकल्‍प के स्‍थान पर Maximize बटन दिखाई देता है, जिसे क्लिक करने पर विंडो फिरसे अपने बडे आकार में आ जाती है।
      4. Close:- इस विकल्‍प पर क्लिक करने पर वर्ड फाईल क्‍लोज/बंद हो जाती है।

    2. Menu Bar (मेन्‍यू बार):-

    इस विकल्‍प में वर्ड फाईल में कार्य करने हेतु विभिन्‍न टेब जैसे File, Home, Insert, Design, Layout, References, Mailing, Review, View, Help होते है। जिन पर क्लिक करके उस टेब से संबंधित टूल/रिबन को ओपन किया जा सकता है।

    3. Ribbon Bar (रिबन बार):-

    मेन्‍यू बार में दिए गए टेब पर क्लिक करने पर उस टेब से संबंधित कमांड तथा टूलबार को ओपन किया जाता है। यह टूलबार एवं कमांड जिस बार में दिखाई देते है, उसे रिबन कहते है।

    4. Work Area (वर्क एरिया):-

    एम.एस. वर्ड फाईल में कार्य करने हेतु सफेद बेकग्राउंड में पेज दिखाई देता है, जिसे वर्क एरिया कहते है।

    5. Ruler (रूलर):-

    वर्ड फाईल में बांयी ओर तथा ऊपर की ओर नंबर स्‍केल दिखाई देता है, जिसे रूलर कहते है।

    6. Scroll Bar (स्‍क्रॉल बार):-

    वर्ड फाईल में दांयी तरफ फाईल के पेजों को ऊपर-नीचे करने के लिए स्‍क्रॉल बार होती है।

    7. Status Bar (स्‍टेटस बार):-

    वर्ड फाईल में वर्क एरिया के नीचे एक बार दिखाई देती है, जिसमें वर्ड काउंट, टाईप की जा रही भाषा का नाम, वर्ड फाईल के कुल पेजो का नंबर, तथा वर्क एरिया को जूम करने के लिए विकलप तथा पेजव्‍यू आदि ऑपशन दिखाई देते है, इसे स्‍टेटस बार कहते है।

    8. Cursor (कर्सर):-

    वर्क एरिया में जिस स्‍थान पर आप कार्य कर रहे है वहां एक लाईन ब्लिंक करती है, इसे कर्सर कहते है।

    एम.एस. वर्ड में दिए गए विभिन्‍न मेन्‍यू के बारे में जानकारीयों के लिए नीचे क्लिक करें :-

    M.S. Word में कार्य करने एवं विभिन्‍न प्रकार के टूल्‍स को उपयोग करने के लिए विभिन्‍न मेन्‍यू/टेब उपलब्‍ध है, जिनके बारे में विस्‍तार से जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए मेन्‍यू के विकल्‍पों पर क्लिक करें:-

    एम.एस. वर्ड फाईल पर किए जाने वाले अलग-अलग कार्य :-

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले ओपन फाईल में ‘‘Ctrl तथा S Button ‘‘ को एक साथ दबाए ताकि आपका किया हुआ कार्य सुरक्षित हो जाए।
    2. इसके बाद उपर दांयी तरफ Title Bar में दिखाई दे रहे ‘‘क्रास बटन‘‘ पर क्लिक करें। फाईल बंद हो जाएगी।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले ओपन फाईल में ‘‘Ctrl तथा S Button ‘‘ को एक साथ दबाए ताकि आपका किया हुआ कार्य सुरक्षित हो जाए।
    2. इसके बाद अपने की-बोर्ड की ‘‘Alt तथा F4 Button ‘‘ को एक साथ दबाएं। फाईल बंद हो जाएगी।

    तृतीय प्रक्रिया:-

    • सबसे पहले ओपन फाईल में ‘‘Ctrl तथा S Button ‘‘ को एक साथ दबाए ताकि आपका किया हुआ कार्य सुरक्षित हो जाए।
    • इसके बाद उपर बांयी ओर ‘‘File ‘‘ पर क्लिक करें।
    • अब Close पर क्लिक करें। आपकी वर्ड फाईल बंद हो जाएगी।

    पहली प्रक्रिया:-

    1. स्टार्ड बटन पर क्लिक करें, तथा दिखाई दे रहे नए आप्शन्स में ‘‘एम.एस. आफिस‘‘ पर क्लिक करें,
    2. अब नए विकल्प में से ‘‘एम.एस. वर्ड‘‘ पर क्लिक करें।

    दूसरी प्रक्रिया:-

    1. टास्क बार पर स्थित सर्च बार में ‘‘एम.एस. वर्ड‘‘ टाईप करें।
    2. ‘‘एम.एस. वर्ड‘‘ के आइकन पर क्लिक करें।

    तीसरी प्रक्रिया:-

    1. टास्क बार पर स्थित सर्च बार में ‘‘एम.एस. आफिस‘‘ टाईप करें।
    2. क्लिक करनें पर आपको विभिन्न आप्‍शन मिलेंगे, जिसमें से ‘‘एम.एस. वर्ड‘‘ के आइकन पर क्लिक करें।

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. ऊपर दी गई प्रक्रिया से जैसे ही एम.एस. वर्ड ओपन होगा, आपको नया वर्ड डाक्यूमेंट बनाने का विकल्प दिखाई देगा।
    2. जिस पर क्लिक करके आप नया डॉक्यूमेंट बना सकते है।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. इसके लिए डेस्कटाप (कम्प्यूटर की पहली स्क्रीन) पर किसी भी खाली जगह पर अपने माउस की राईट बटन पर क्लिक करें।
    2. क्लिक करने पर आपको एक डायलाग बाक्स दिखाई देगा, इसमें ‘‘New‘‘ विकल्प पर माउस के कर्सर को लाने पर एक अन्य विकल्प का डॉयलाग बॉक्स दिखाई देगा।
    3. इस विकल्प में आपको ‘‘माइक्रोसाफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट‘‘ विकल्प पर क्लिक करें।

    यदि आप पहले से ही कोई वर्ड फाईल में कार्य कर रहे तब नई वर्ड फाईल की आवश्यकता होने पर निम्न प्रक्रिया अपनाए:-

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे आसान तरीका है, खुली हुई वर्ड फाईल में अपने की-बोर्ड की ‘‘Ctrl तथा N Button‘‘ को एक साथ दबाए, इससे नई वर्ड फाईल ओपन हो जाएगी।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. खुली हुई वर्ड फाईल में उपर बांयी ओर दिखाई दे रहे ‘‘File ‘‘ विकल्प पर क्लिक करके, ‘‘New‘‘ पर क्लिक करने पर नई वर्ड फाईल ओपन हो जाएगी।

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. खुली हुई वर्ड फाईल में उपर दांयी ओर दिखाई दे रहे विकल्प ‘‘File ‘‘ पर क्लिक करें।
    2. अब दिखाई दे रहे विकल्प ‘‘Save ‘‘ पर क्लिक करें।
    3. एक नया डॉयलॉग बॉक्‍स ओपन होगा,
    4. इसमें आपनी आवश्कतानुसार ‘‘फाईल का नाम‘‘ डाले तथा Choose a Location में उस लोकेशन का चयन करें जहां फाईल सेव करना चाहते है।
    5. इसके बाद ‘‘Save Button‘‘ पर क्लिक करें।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. खुली हुई वर्ड फाईल में अपने की-बोर्ड की ‘‘Ctrl तथा S Button‘‘ को एक साथ दबाए,
    2. एक नया डॉयलॉग बॉक्‍स ओपन होगा,
    3. इसमें आपनी आवश्कतानुसार ‘‘फाईल का नाम‘‘ डाले तथा ”Choose a Location/Other Location” में उस लोकेशन का चयन करें जहां फाईल सेव करना चाहते है।
    4. इसके बाद ‘‘Save Button‘‘ पर क्लिक करें।

    कई बार किसी कारण से कम्प्यूटर के अपने-आप बंद होने अथवा किसी कारण से अपने आप फाईल के बंद होने से हमारा किया गया कार्य डिलेट हो जाता है।

    इससे बचने के लिए सबसे आसान तरीका है, कार्य करते समय ही बदलाव को कुछ देर के अंतराल में सेव करना।

    वर्ड डॉक्यूमेंट में कार्य करते समय किए गए कार्य को सुरक्षित करना (Save Option):-

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. वर्ड फाईल को ओपन करें, अपना आवश्यक कार्य करें।
    2. इसके बाद ‘‘Ctrl तथा S Button ‘‘ को एक साथ दबाए। आपका कार्य सुरक्षित हो जाएगा।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. वर्ड फाईल को ओपन करें, अपना आवश्यक कार्य करें।
    2. वर्ड फाईल में उपर बांयी ओर दिखाई दे रहे ‘‘File ‘‘ विकल्प पर क्लिक करके, ‘‘ Save ‘‘ पर क्लिक करने पर आपका कार्य सुरक्षित हो जाएगा।

    इस कार्य के लिए आपको (‘‘Ctrl तथा S ‘‘) बटन को कुछ देर के अंतराल में दबाते रहना चाहिए, इससे हमारा किया गया कार्य सेव हो जाता है।

    इस बटन का उपयोग एक फाईल की डुप्लीकेट कॉपी बनाने के लिए किया जाता है।

    प्रक्रिया:-

    1. वर्ड फाईल को ओपन करें,
    2. खुली हुई फाईल में बांयी ओर की दिखाई दे रहे File विकल्प पर क्लिक करें,
    3. अब (Save As) पर क्लिक करें। नई विंडो दिखाई देगी।
    4. इस नई विंडो में लोकेशन का चयन करें, जहां आप डुप्लीकेट फाईल सेव करना चाहते है।
    5. फाईल का नाम डाले तथा सेव बटन पर क्लिक करें।

    एम.एस. वर्ड के अंदर के डाटा पर किए जाने वाले अलग-अलग कार्य :-

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल ओपन करें।
    2. अब उस टेक्स्ट पर माउस से लेफ्ट बटन क्लिक करें।
    3. तथा माउस के लेफ्ट बटन को दबाए हुए माउस को खिसकाएं, टेक्स्ट सेलेक्ट होने लगेगा।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल ओपन करें।
    2. अब उस टेक्स्ट पर माउस से राइट बटन क्लिक करें।
    3. अब ‘‘Shift ‘‘ बटन को दबाएं तथा एरो बटन ‘‘↓←→↑‘‘ में से जिस तरफ का टेक्स्ट सेलेक्ट करना है, उसे दबाए, आपका टेक्स्ट सेलेक्ट होने लगेगा।

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल को खोले।
    2. इसके बाद उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, जिसे कॉपी करना है।
    3. इसके बाद सेलेक्टेड टेक्स्ट पर माउस का कर्सर ले जाकर माउस की राइट बटन पर क्लिक करें,
    4. तथा दिखाई दे रहे विकल्प में से ‘‘Copy ‘‘ पर क्लिक करें। टेक्स्ट कॉपी हो जाएगा।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल को खोले।
    2. इसके बाद उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, जिसे कॉपी करना है।
    3. इसके बाद की-बोर्ड की ‘‘Ctrl तथा C ‘‘ बटन एक साथ दबाए। टेक्स्ट कॉपी हो जाएगा।

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल को खोले।
    2. इसके बाद अपने टेक्स्ट को कॉपी करें।
    3. इसके बाद जहां टेक्स्ट को पेस्ट करना है, वहां माउस का कर्सर ले जाकर माउस की लेफ्ट बटन पर क्लिक करें,
    4. तथा इसके बाद उसी स्थान पर माउस का राइट बटन क्लिक करें
    5. तथा दिखाई दे रहे विकल्प में से ‘‘Paste ‘‘ पर क्लिक करें। टेक्स्ट पेस्ट हो जाएगा।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल को खोले।
    2. इसके बाद अपने टेक्स्ट को कॉपी करें।
    3. अब जहां टेक्स्ट को पेस्ट करना है, वहां माउस का कर्सर ले जाकर माउस की लेफ्ट बटन पर क्लिक करें,
    4. इसके बाद की-बोर्ड की ‘‘Ctrl तथा V ‘‘ बटन एक साथ दबाए। टेक्स्ट पेस्ट हो जाएगा।

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल को खोले।
    2. इसके बाद उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, जिसे कट करना है।
    3. इसके बाद सेलेक्टेड टेक्स्ट पर माउस का कर्सर ले जाकर माउस की राइट बटन पर क्लिक करें,
    4. तथा दिखाई दे रहे विकल्प में से ‘‘Cut ‘‘ पर क्लिक करें। टेक्स्ट कट हो जाएगा।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल को खोले।
    2. इसके बाद उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, जिसे कट करना है।
    3. इसके बाद की-बोर्ड की ‘‘Ctrl तथा X‘‘ बटन एक साथ दबाए। टेक्स्ट कॉपी हो जाएगा।

    नोट:- यदि आप एकएक अक्षर करके टेक्स्ट हटाना चाहते है तो निम्न प्रक्रिया अपनाए:-

    1. कर्सर के बांयी ओर के अक्षर हटाने के लिए ‘‘Backspace‘‘ को दबाए।
    2. कर्सर के दांयी ओर के अक्षर को हटाने के लिए ‘‘Delete‘‘ को दबाए।

    कभी-कभी हमें अपनी वर्ड फाईल में कार्य करते समय किसी किए गए बदलाव को पुनः पहले जैसा करने की आवश्यकता होती है।

    (‘‘Ctrl तथा Z ‘‘) बटन को एक साथ दबाने पर इस कार्य को किया जा सकता है।

    कभी-कभी हमें अपनी वर्ड फाईल में कार्य करते समय हटाए गए किसी कार्य को पुनः करने की आवश्यकता होती है।

    (‘‘Ctrl तथा Y ‘‘) बटन को एक साथ दबाने पर इस कार्य को किया जा सकता है।

    वर्ड फाईल मे फार्मेट पेंटर टूल का उपयोग कैसे करें।(How to use Format Painter Tool in Word File?)

    इस प्रक्रिया के द्वारा वर्ड फाईल में एक टैक्‍स्‍ट/ऑब्‍जेक्‍ट की फार्मेटिंग को दूसरे टैक्‍स्‍ट/ऑब्‍जेक्‍ट पर कॉपी कर सकते है।

    प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल के उस टेक्स्ट अथवा ऑब्‍जेक्‍ट को सेलेक्ट करें जिसकी फार्मेटिंग कॉपी करना है।
    2. इसके बाद (‘‘Home ‘‘) मेन्यू में (‘‘Formate Painter ‘‘) विकल्प पर माउस से लेफ्ट क्लिक करें। माउस का कर्सर ‘‘ब्रश‘‘ की शेप में बदल जाएगा। अथवा शॉटकर्ट की Ctrl + Shift + C दबाए।
    3. अब उस टेक्स्ट अथवा ऑब्‍जेक्‍ट पर माउस के कर्सर को ले जाए जिस पर Copy की गई फार्मेटिंग को पेस्ट करना है,  (‘‘ध्यान रहे माउस को क्लिक नहीं करना है, माउस को ड्रेग करके/खिसकाकर कर्सर को टैक्स्ट अथवा ऑब्‍जेक्‍ट  पर ले जाना है।‘‘)
    4. इसके बाद माउस के लेफ्ट बटन को दबाते हुए माउस से उतने टेक्स्ट अथवा आ ऑब्‍जेक्‍ट को सेलेक्ट करें, जिस पर Copy की गई फार्मेटिंग को पेस्ट करना है। फार्मेटिंग Copy /पेस्ट हो जाएगी। अथवा उस टैक्‍स्‍ट/ऑब्‍जेक्‍ट को सेलेक्‍ट करें जिस पर फार्मेटिंग कॉपी करना है तथा शॉटकर्ट की Ctrl + Shift + V दबाए।
    1. सबसे पहले Home Menu में Find पर क्लिक करें अथवा की-बोर्ड से Ctrl तथा F से बटन को एक साथ दबाए।
    2. एक नई विंडो ओपन होगी, इसमें आपसे ढूंढे जाने वाले टैक्स्ट को टाईप करने के लिए एक सर्च बॉक्‍स दिखाई देगा। जिसमें टाईप करके आप अपना टैक्‍स्‍ट सर्च कर सकते है।

    प्रथम प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले Home Menu में Find पर क्लिक करें अथवा की-बोर्ड से Ctrl तथा F से बटन को एक साथ दबाए। एक नई विंडो ओपन होगी, इसमें आपसे ढूंढे जाने वाले टैक्स्ट को टाईप करने के लिए एक सर्च बॉक्‍स  दिखाई देगा। सर्च बॉक्‍स  के दांयी ओर कोने पर आपको सर्च का आईकन दिखाई देगा। जिस पर माउस से लेफ्ट क्लिक करने पर आपको Advance Find हेतु विकल्‍प दिखाई देंगे। जिनके द्वारा आप एडवांस सर्च कर सकते है।

    द्वितीय प्रक्रिया:-

    1. की-बोर्ड से Ctrl तथा G अथवा Ctrl तथा H दबाए।
    2. एक नया डॉयलॉग बॉक्‍स खुलेगा जिसमें More विकल्‍प पर क्लिक करके आप एडवांस सर्च हेतु विकल्‍प प्राप्‍त कर सकते है।

    तृतीय प्रक्रिया:-

    1.  Home Menu में Find बटन के दांयी तरफ आपको एक छोटा सा ऐरा दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने पर आपको Advance Find का विकल्प मिलेगा।
    2. 2. इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपको उपर बताए गए विकल्प एक नए डॉयलॉग बॉक्‍स में दिखाई देने लगेंगे।

    प्रक्रिया:-

    1. सबसे पहले वर्ड फाईल ओपन करें।
    2. इसके बाद Home Menu  में Find के साइड में एक छोटा एरो दिखाई देगा जिसे क्लिक करने पर Go To विकल्प दिखेगा जिसे क्लिक करें, एक नई विंडो ओपन होगी अथवा Ctrl व G बटन एक साथ दबाए एक नई विंडो ओपन होगी।
    3. इस विंडो में Go To What  विकल्प में Page को सेलेक्ट करें।
    4. Enter Page Number  विकल्प में जिस पेज पर जंप करना वो पेज नंबर डाले।
    5. इसके बाद Next पर क्लिक करें।

    नोटः- इस Go To  विकल्प के माध्यम से आप पेज के साथ-साथ अन्य विकल्प जैसे Section, Line, Object, Bookmark, Comment etc  पर भी जंप कर सकते है। 

    MS Word में किए जाने वाले आवश्‍यक कार्यों की प्रक्रिया :-

    1. एम.एस. वर्ड फाईल में वाटर मार्क कैसे डाले (How to Insert Watermark in MS Word File)

    2. एम.एस. वर्ड फाईल में फोटो वाटर मार्क कैसे डाले (How to Insert Photo Watermark in MS Word File)

    3. MS Word फाईल में बेकग्राउंड में Page Color कैसे डाले।(How to Insert Background page color in MS Word File)

    4. एम.एस. वर्ड फाईल में बेकग्राउंड में Color Gradient कैसे डाले। (How to Insert Background Color Gradient in MS Word File)

    5. एम.एस. वर्ड फाईल में बेकग्राउंड में Color Texture कैसे डाले। (How to Insert Background Color Texture in MS Word File)

    6. MS Word फाईल में बेकग्राउंड में Color Pattern कैसे डाले। (How to Insert Background Color Pattern in MS Word File)

    7. एम.एस. वर्ड फाईल टैक्स्ट को कैसे ढूंढे (How to Find Word in MS Word File?)

    8. एम.एस. वर्ड फाईल में एक टैक्स्ट को दूसरे टैक्स्ट से कैसे बदले। (How to Replace word in MS Word File?)

    9. वर्ड फाईल में पासवर्ड कैसे लगाए (how to password protect a word document)

    10. अपनी वर्ड फाईल में डिजीटल सिग्नेचर कैसे लगाए (How to add Digital Signature in Word Document )

    11. एम.एस. वर्ड को पी.डी.एफ. में कन्‍वर्ट की प्रक्रिया:- (How to Convert MS Word to PDF)

    12. एम.एस. वर्ड फाईल के फार्मेट को बदलने की प्रक्रिया:- (How to Change MS Word Find Format)

    MS Word में किए जाने वाले विभिन्‍न आवश्‍यक कार्यों की प्रक्रिया एक ही जगह:-

    1 thought on “MS Word क्‍या है। MS Word की पूरी जानकारी।”

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *