Skip to content
    Rate Us (DMUT.IN)

    M.S. Word के Insert 3-D Model Menu की पूरी जानकारी।

    नोटः- वर्ड फाईल में 3-डी मॉडल को इन्सर्ट करने पर आपको अन्य विकल्प ‘‘3-डी मॉडल/फार्मेट‘‘ मिलेगा। जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

    3-D Model/Format (Insert 3D Model in MS Word):-

    इस विकल्प के माध्यम से आप इन्सर्ट की गई 3-डी मॉडल को स्टाईल या डिजाईन कर सकते है। इसमे आपको निमन विकल्प मिलते हैः-

    Insert 3D Model in MS Word

    a. Adjust :-

    इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल में आवश्यक बदलाव कर सकते हैः-

      1. Change 3D Models:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को बदल सकते है।
      2. Reset 3D Model:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल में किए गए बदलाव को रीसेट किया जा सकता है।

    b. 3D Model Views:-

     इस विकल्प के माध्यम से 3-डी मॉडल को अलग-अलग प्रकार से स्टाईल किया जा सकता है।

      1. More Frams/Styles:- इसके द्वारा आप पहले से बनी हुई 3-डी मॉडल फ्रेम का उपयोग कर सकते है, जिसमें 3-डी मॉडल के अलग-अलग रोटेट किए हुए फ्रेम भी उपलब्ध होते है।

    iii. Accessibility (Insert 3D Model in MS Word):-

    1. Alt Text:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल हेतु अल्ट टैक्स्ट डाल सकते है।

    iv. Arrange:-

    इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    1. Position:-

    3-डी मॉडल को पेज में किस पॉजिशन  दांयी ओर, बांयी ओर, उपर, नीचे, सेंटर में रखना है, यइ इस विकल्प के माध्यम से सेट किया जा सकता है।

    2. Wrap Text:-

    इस विकल्प के माध्यम से 3-डी मॉडल तथा टैक्स्ट को एक साथ व्यवस्थित किया जाता है। 3-डी मॉडल को टैक्स्ट के पहले सेट करना, अथवा बाद में आदि। इसमें निम्न विकल्प होते हैः-

      1. In Line With Text:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को टैक्स्ट की लाईन साथ अरेंज किया जा सकता है।
      2. Square:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को टैक्स्ट के साथ एक स्क्वायर के रूप में अरेंज कर सकते है।
      3. Top and Bottom:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को टैक्स्ट लाईन के उपर अथवा नीचे अरेंज किया जा सकता है।
      4. Behind Text:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को टैक्स्ट के पीछे बेकग्राउंड में सेट किया जा सकता है।
      5. In Front of Text:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को टैक्स्ट के उपर सेट किया जा सकता है।
      6. Edit Wrap Points:- इसके द्वारा आप 3-डी मॉडल के Wrap पोइंट को बदल सकते है।
      7. Move with Text:- यदि आप चाहते है कि टैक्स्ट जब जोडा जाए अथवा हटाया जाए तो 3-डी मॉडल उसके अनुसार मूव करें तो इस विकल्प का चयन करे।
      8. Fix Position on Page:- इसके द्वारा आप 3-डी मॉडल की पॉजिशन को फिक्स कर सकते है।
      9. More Layout Options:- इसके द्वारा आप 3-डी मॉडल को टैक्स्ट के साथ Wrap करने के लिए ओर अधिक विकल्प प्राप्त कर सकते है।

    3. Bring Forward:-

    यदि आप अपनी वर्ड फाईल में एक से अधिक 3-डी मॉडल का उपयोग करते है, तो कई बार एक 3-डी मॉडल दूसरे 3-डी मॉडल के कुछ हिस्से के उपर या नीचे आ जाता है, ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा 3-डी मॉडल उपर रहेगा।

    4. Send Backward:-

    यदि आप अपनी वर्ड फाईल में एक से अधिक 3-डी मॉडल का उपयोग करते है, तो कई बार एक 3-डी मॉडल दूसरे 3-डी मॉडल के कुछ हिस्से के उपर या नीचे आ जाता है, ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा 3-डी मॉडल नीचे रहेगा।

    5. Selection Pane:-

    इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक साईड बार/पेन ओपन होगा, जिसमें आप अपनी फाईल में उपयोग किए गए सभी 3-डी मॉडल की लिस्ट देख सकते है। तथा यहां आपको दो विकल्प मिलते हैः-

      1. Hide All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी वर्ड फाईल के उपयोग किए गए सभी 3-डी मॉडल को छिपा सकते है।
      2. Show All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी वर्ड फाईल के उपयोग किए गए सभी 3-डी मॉडल को दिखा सकते है।

    6. Align(Insert 3D Model in MS Word) :-

    इस विकल्प के द्वारा आप 3-डी मॉडल को पेज पर Left, Center, Right, Top, Middle, Bottom अलाइन कर सकते है। इसमें इनके अलाव भी कुछ विकल्प होते हैः-

      1. Distribute Horizontally:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को पेज में होरिजोंटली मध्य में एलाइन कर सकते है।
      2. Distribute Vertically:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को पेज में वर्टिकली मध्य में एलाइन कर सकते है।
      3. Align To Page:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को पेज के सापेक्ष एलाइन कर सकते है।
      4. Align to Margin:- इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल को मार्जिन के सापेक्ष एलाइन कर सकते है।
      5. View Gridlines:- इस विकल्प के द्वारा पेज की ग्रीड लाईन का दिखाया जा सकता है।
      6. Grid Settings:- इस विकल्प के द्वारा ग्रिड लाईन से संबंधित सेटिंग को बदला जा सकता है। जिनके द्वारा आप ग्रिड लाईन के बीच के स्पेस को कम ज्यादा कर सकते है।

    7. Group:-

    यदि आपकी फाईल में एक से अधिक शेप है, तथा आप चाहते है कि उनका एलाइनमेंट तथा अन्य सभी बदलाव एक साथ करें, तो इस विकल्प के द्वारा आप उन्हें ग्रुप कर सकते है। ग्रुप करने के लिए आपको उन सभी शेप को सेलेक्ट करना होगा, जिन्हें ग्रुप करना है, इसके बाद इस विकल्प पर क्लिक करें।

    8. Ungroup:-

    इस विकल्प के द्वारा आप ग्रुप किए गए शेप को अनग्रुप कर सकते है।

    v. Size:-

    इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    1. Height:-

    इस विकल्प के द्वारा 3-डी मॉडल की हाईट को सेट किया जा सकता है।

    2. Width:-

    इसके द्वारा 3-डी मॉडल की चौडाई को सेट किया जा सकता है।

    3. Pan & Zoom:-

    इसके द्वारा 3-डी मॉडल का झूम किया जा सकता है।

    एम.एस. वर्ड के सभी मेन्‍यू के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें:-

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *