Skip to content
    2.3/5 - (3 votes)

    M.S. Word के Insert Icon Menu की पूरी जानकारी।

    Insert Menu के इस विकल्प के द्वारा आप वर्ड फाईल में ग्राफीक/आईकन्स जैसे इमोजी, घडी का आईकन आदि को इन्सर्ट (Insert Icon in MS Word) कर सकते है

    इस विकल्प में आप निम्न विकल्प के द्वारा आईकन्स डाल सकते हैः-

    नोटः- वर्ड फाईल में ग्राफीक/आईकन को इन्सर्ट करने पर आपको अन्य विकल्प ‘‘ग्राफिक फार्मेट/फार्मेट‘‘ मिलेगा। जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

    Graphic Format/Format (Insert Icon in MS Word):-

    इस विकल्प के माध्यम से आप इन्सर्ट की गई ग्राफीक/आईकन को स्टाईल या डिजाईन कर सकते है। इसमे आपको निमन विकल्प मिलते हैः-

    Insert Icon in MS Word Image:-

    Insert Icon in MS Word

    a. Change:-

    इस विकल्प के द्वारा आईकन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैः-

      1. Change Graphic:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफीक/आईकन को बदल सकते है।
      2. Convert to Shape:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को शेप में बदला जा सकता है। इस विकल्प के द्वारा यदि ग्राफिक/आईकन को शेप में बदला जाता है तो ‘‘फार्मेट‘‘ मेन्य बदलकर शेप के फार्मेट मेन्यू की सेटिंग आ जाती है, जिसे शेप को इन्सर्ट करने वाले भाग में बताया गया है।

    b. Graphics Style:-

    इस विकल्प के माध्यम से ग्राफिक/आईकन को अलग-अलग प्रकार से स्टाईल किया जा सकता है।

      1. More Frams/Styles:- इसके द्वारा आप पहले से बनी हुई ग्राफिक/आईकन फ्रेम का उपयोग कर सकते है
      2. Graphic Fill:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन के बेकग्राउंड को कलर/टैक्सचर कर सकते है
      3. Graphic Outline:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन की बॉर्डर /आउटलाईन को कलर कर सकते है, बॉर्डर  के अलग-अलग प्रकार लगा सकते है, बॉर्डर  की चौडाई को बदल सकते है
      4. Effect of Graphic or Graphic Effect:- स विकल्प के द्वारा आप ग्राफिक/आईकन को अलग-अलग इफेक्ट दे सकते है, जैसे 3-D Rotation, Preset, Shadow, Reflection, Glow, Soft Edges, Bevel etc.

    iii. Accessibility (Insert Icon in MS Word):-

    1. Alt Text:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन हेतु अल्ट टैक्स्ट डाल सकते है।

    iv. Arrange:-

    इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    1. Position:-

    ग्राफिक/आईकन  को पेज में किस पॉजिशन  दांयी ओर, बांयी ओर, उपर, नीचे, सेंटर में रखना है, यइ इस विकल्प के माध्यम से सेट किया जा सकता है।

    2. Wrap Text:-

    इस विकल्प के माध्यम से ग्राफिक/आईकन तथा टैक्स्ट को एक साथ व्यवस्थित किया जाता है।   ग्राफिक/आईकन  को टैक्स्ट के पहले सेट करना, अथवा बाद में आदि। इसमें निम्न विकल्प होते हैः-

      1. In Line With Text:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को टैक्स्ट की लाईन साथ अरेंज किया जा सकता है।
      2. Square:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को टैक्स्ट के साथ एक स्क्वायर के रूप में अरेंज कर सकते है।
      3. Top and Bottom:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को टैक्स्ट लाईन के उपर अथवा नीचे अरेंज किया जा सकता है।
      4. Behind Text:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को टैक्स्ट के पीछे बेकग्राउंड में सेट किया जा सकता है।
      5. In Front of Text:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन  को टैक्स्ट के उपर सेट किया जा सकता है।
      6. Edit Wrap Points:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन के Wrap पोइंट को बदल सकते है।
      7. Move with Text:- यदि आप चाहते है कि टैक्स्ट जब जोडा जाए अथवा हटाया जाए तो ग्राफिक/आईकन  उसके अनुसार मूव करें तो इस विकल्प का चयन करे।
      8. Fix Position on Page:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन की पॉजिशन को फिक्स कर सकते है।
      9. More Layout Options:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन को टैक्स्ट के साथ Wrap करने के लिए ओर अधिक विकल्प प्राप्त कर सकते है।

    3. Bring Forward:-

    यदि आप अपनी वर्ड फाईल में एक से अधिक ग्राफिक/आईकन  का उपयोग करते है, तो कई बार एक ग्राफिक/आईकन  दूसरे ग्राफिक/आईकन  के कुछ हिस्से के उपर या नीचे आ जाता है, ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा ग्राफिक/आईकन  उपर रहेगा।

    4. Send Backward:-

    यदि आप अपनी वर्ड फाईल में एक से अधिक ग्राफिक/आईकन का उपयोग करते है, तो कई बार एक ग्राफिक/आईकन  दूसरे ग्राफिक/आईकन  के कुछ हिस्से के उपर या नीचे आ जाता है, ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा ग्राफिक/आईकन  नीचे रहेगा।

    5. Selection Pane:-

    इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक साईड बार/पेन ओपन होगा, जिसमें आप अपनी फाईल में उपयोग किए गए सभी ग्राफिक/आईकन की लिस्ट देख सकते है। तथा यहां आपको दो विकल्प मिलते हैः-

      1. Hide All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी वर्ड फाईल के उपयोग किए गए सभी ग्राफिक/आईकन को छिपा सकते है।
      2. Show All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी वर्ड फाईल के उपयोग किए गए सभी ग्राफिक/आईकन को दिखा सकते है।

    6. Align (Insert Icon in MS Word):-

    इस विकल्प के द्वारा आप ग्राफिक/आईकन को पेज पर Left, Center, Right, Top, Middle, Bottom अलाइन कर सकते है। इसमें इनके अलाव भी कुछ विकल्प होते हैः-

      1. Distribute Horizontally:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को पेज में होरिजोंटली मध्य में एलाइन कर सकते है।
      2. Distribute Vertically:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को पेज में वर्टिकली मध्य में एलाइन कर सकते है।
      3. Align To Page:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को पेज के सापेक्ष एलाइन कर सकते है।
      4. Align to Margin:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को मार्जिन के सापेक्ष एलाइन कर सकते है।
      5. View Gridlines:- इस विकल्प के द्वारा पेज की ग्रीड लाईन का दिखाया जा सकता है।
      6. Grid Settings:- इस विकल्प के द्वारा ग्रिड लाईन से संबंधित सेटिंग को बदला जा सकता है। जिनके द्वारा आप ग्रिड लाईन के बीच के स्पेस को कम ज्यादा कर सकते है।

    7. Group:-

     यदि आपकी फाईल में एक से अधिक शेप है, तथा आप चाहते है कि उनका एलाइनमेंट तथा अन्य सभी बदलाव एक साथ करें, तो इस विकल्प के द्वारा आप उन्हें ग्रुप कर सकते है। ग्रुप करने के लिए आपको उन सभी शेप को सेलेक्ट करना होगा, जिन्हें ग्रुप करना है, इसके बाद इस विकल्प पर क्लिक करें।

    8. Ungroup:-

    इस विकल्प के द्वारा आप ग्रुप किए गए शेप को अनग्रुप कर सकते है।

    9. Rotate:-

    इस विकल्प के द्वारा आप ग्राफिक/आईकन  को रोटेट (घुमा) कर सकते है।

    v. Size:-

    इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    1. Height:-

    इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन  की हाईट को सेट किया जा सकता है।

    2. Width:-

    इसके द्वारा ग्राफिक/आईकन  की चौडाई को सेट किया जा सकता है।

    3. Crop:-

    इसके द्वारा ग्राफिक/आईकन को काटा जा सकता है। इसमें निम्न विकल्प मिलते हैः-

      1. Crop:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन को साधारण प्रकार से काट सकते है।
      2. Crop to Shape:- इसके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन को किसी भी शेप के आकार में काट सकते है, जेसे सर्कल, स्क्वायर आदि।
      3. Aspect Ratio:- इसमें आपको ग्राफिक/आईकन को काटने के लिए पहले से बने हेतुए औसज साइज मिलते है, जिनके द्वारा आप ग्राफिक/आईकन  को काट सकते है।
      4. Fill:- यदि ग्राफिक/आईकन छोटी है, तो इस विकल्प के द्वारा व हपेज मार्जिन अनुसार अपना आकार ले लेती है।
      5. Fit:- इस विकल्प के द्वारा ग्राफिक/आईकन को पेज पर उपलब्ध स्पेस अनुसार फिट किया जा सकता है।

    एम.एस. वर्ड के सभी मेन्‍यू के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें:-

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *