Skip to content
    1.5/5 - (2 votes)

    M.S. Word के Insert SmartArt Menu की पूरी जानकारी।

    नोटः- वर्ड फाईल में स्मार्ट आर्ट को इन्सर्ट करने पर आपको अन्य विकल्प ‘‘फार्मेट‘‘ और ‘‘स्मार्ट आर्ट डिजाईन /डिजाईन‘‘ मिलेंगे। जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

    Format (Insert SmartArt in MS Word):-

    इस विकल्प के माध्यम से आप इन्सर्ट की गई स्मार्ट आर्ट को स्टाईल या डिजाईन कर सकते है। इसमे आपको निम्‍न विकल्प मिलते हैः-

    Insert SmartArt in MS Word

    a. Shape:-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को बदल सकते है, उसके आकार को बदल सकते है।

      1. Change Shape:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को बदला जा सकता है।
      2. Large:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप के साइज को बडा किया जा सकता है।
      3. Small:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप के साइज को छोटा किया जा सकता है।

    b. Shape Style:-

    इस विकल्प के माध्यम से स्मार्ट आर्ट की शेप को अलग-अलग प्रकार से स्टाईल किया जा सकता है।

      1. More Frams/Styles:- इसके द्वारा आप पहले से बनी हुई स्मार्ट आर्ट फ्रेम का उपयोग कर सकते है।
      2. Shape Fill:- इसके द्वारा आप स्मार्ट आर्ट शेप के बेकग्राउंड को कलर/टैक्सचर कर सकते है।
      3. Shape Outline:- इसके द्वारा आप स्मार्ट आर्ट की शेप की बॉर्डर /आउटलाईन को कलर कर सकते है, बॉर्डर  के अलग-अलग प्रकार लगा सकते है, बॉर्डर  की चौडाई को बदल सकते है। 
      4. Effect of Shape or Shape Effect:- इस विकल्प के द्वारा आप स्मार्ट आर्ट की शेप को अलग-अलग इफेक्ट दे सकते है, जैसे 3-D Rotation, Preset, Shadow, Reflection, Glow, Soft Edges, Bevel etc.

    c. WordArt Style:-

    यदि आप स्मार्ट आर्ट के अंदर टैक्स्ट टाईप करते है तो इस विकल्प के द्वारा आप टैक्स्ट पर वर्ड आर्ट स्टाईल जो कि टैक्स्ट को डिजाईन करने हेतु एक विकल्प है, का प्रयोग कर सकते है। इसमें आपको निम्न विकल्प मिलते हैः-

      1. Quick Style:- इस विकल्प के द्वारा आप टैक्स्ट हेतु वर्ड आर्ट की स्टाईल सीधे ही टैक्स्ट पर लगा सकते है।
      2. Text Fill:- इस विकल्प के द्वारा आप लगाई गई स्टाईल के टैक्स्ट की कलर को बदल सकते है।
      3. Text Outline:- इस विकल्प के द्वारा आप लगाई गई स्टाईल के टैक्स्ट की बॉर्डर /आउटलाईन को कलर कर सकते है।
      4. Style of Text or Text Style:- इसके द्वारा आप अलग-अलग टैक्‍स्‍ट इफेक्‍ट का उपयोग कर सकते है।

    iii. Accessibility(Insert SmartArt in MS Word):-

    1. Alt Text:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट हेतु अल्ट टैक्स्ट डाल सकते है।

    iv. Arrange:-

    इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    1. Position:-

    स्‍मार्ट आर्ट को पेज में किस पॉजिशन दांयी ओर, बांयी ओर, उपर, नीचे, सेंटर में रखना है, यइ इस विकल्प के माध्यम से सेट किया जा सकता है।

    2. Wrap Text:-

    इस विकल्प के माध्यम से स्‍मार्ट आर्ट तथा टैक्स्ट को एक साथ व्यवस्थित किया जाता है। स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट के पहले सेट करना, अथवा बाद में आदि। इसमें निम्न विकल्प होते हैः-

      1. In Line With Text:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट की लाईन साथ अरेंज किया जा सकता है।
      2. Square:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट के साथ एक स्क्वायर के रूप में अरेंज कर सकते है।
      3. Top and Bottom:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट लाईन के उपर अथवा नीचे अरेंज किया जा सकता है।
      4. Behind Text:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट के पीछे बेकग्राउंड में सेट किया जा सकता है।
      5. In Front of Text:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट के उपर सेट किया जा सकता है।
      6. Edit Wrap Points:- इसके द्वारा आप स्‍मार्ट आर्ट के Wrap पोइंट को बदल सकते है।
      7. Move with Text:- यदि आप चाहते है कि टैक्स्ट जब जोडा जाए अथवा हटाया जाए तो स्‍मार्ट आर्ट उसके अनुसार मूव करें तो इस विकल्प का चयन करे।
      8. Fix Position on Page:- इसके द्वारा आप स्‍मार्ट आर्ट की पॉजिशन को फिक्स कर सकते है।
      9. More Layout Options:- इसके द्वारा आप स्‍मार्ट आर्ट को टैक्स्ट के साथ Wrap करने के लिए ओर अधिक विकल्प प्राप्त कर सकते है।

    3. Bring Forward:-

    यदि आप अपनी वर्ड फाईल में एक से अधिक स्‍मार्ट आर्ट का उपयोग करते है, तो कई बार एक स्‍मार्ट आर्ट दूसरे स्‍मार्ट आर्ट के कुछ हिस्से के उपर या नीचे आ जाता है, ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा स्‍मार्ट आर्ट उपर रहेगा।

    4. Send Backward:-

    यदि आप अपनी वर्ड फाईल में एक से अधिक स्‍मार्ट आर्ट का उपयोग करते है, तो कई बार एक स्‍मार्ट आर्ट दूसरे स्‍मार्ट आर्ट के कुछ हिस्से के उपर या नीचे आ जाता है, ऐसे में इस विकल्प के द्वारा आप सेट कर सकते है, कि कौन सा स्‍मार्ट आर्ट नीचे रहेगा।

    5. Selection Pane:-

    इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक साईड बार/पेन ओपन होगा, जिसमें आप अपनी फाईल में उपयोग किए गए सभी स्‍मार्ट आर्ट की लिस्ट देख सकते है। तथा यहां आपको दो विकल्प मिलते हैः-

      1. Hide All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी वर्ड फाईल के उपयोग किए गए सभी स्‍मार्ट आर्ट को छिपा सकते है।
      2. Show All:- इस विकल्प पर क्लिक करके अपनी वर्ड फाईल के उपयोग किए गए सभी स्‍मार्ट आर्ट को दिखा सकते है।

    6. Align:-

    इस विकल्प के द्वारा आप स्‍मार्ट आर्ट को पेज पर Left, Center, Right, Top, Middle, Bottom अलाइन कर सकते है। इसमें इनके अलाव भी कुछ विकल्प होते हैः-

      1. Distribute Horizontally:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को पेज में होरिजोंटली मध्य में एलाइन कर सकते है।
      2. Distribute Vertically:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को पेज में वर्टिकली मध्य में एलाइन कर सकते है।
      3. Align To Page:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को पेज के सापेक्ष एलाइन कर सकते है।
      4. Align to Margin:- इस विकल्प के द्वारा स्‍मार्ट आर्ट को मार्जिन के सापेक्ष एलाइन कर सकते है।
      5. View Gridlines:- इस विकल्प के द्वारा पेज की ग्रीड लाईन का दिखाया जा सकता है।
      6. Grid Settings:- इस विकल्प के द्वारा ग्रिड लाईन से संबंधित सेटिंग को बदला जा सकता है। जिनके द्वारा आप ग्रिड लाईन के बीच के स्पेस को कम ज्यादा कर सकते है।

    7. Group:-

    यदि आपकी फाईल में एक से अधिक शेप है, तथा आप चाहते है कि उनका एलाइनमेंट तथा अन्य सभी बदलाव एक साथ करें, तो इस विकल्प के द्वारा आप उन्हें ग्रुप कर सकते है। ग्रुप करने के लिए आपको उन सभी शेप को सेलेक्ट करना होगा, जिन्हें ग्रुप करना है, इसके बाद इस विकल्प पर क्लिक करें।

    8. Ungroup:-

    इस विकल्प के द्वारा आप ग्रुप किए गए शेप को अनग्रुप कर सकते है।

    9. Rotate:-

    इस विकल्प के द्वारा आप स्मार्ट आर्ट को रोटेट (घुमा) कर सकते है।

    v. Size:-

    इसमें निम्‍न विकल्‍प होते है:-

    1. Height:-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की हाईट को सेट किया जा सकता है।

    2. Width:-

    इसके द्वारा स्मार्ट आर्ट की चौडाई को सेट किया जा सकता है।

    SmartArt Design/Design (Insert SmartArt in MS Word):-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट को अलग-अलग प्रकार से डिजाईन किया जा सकता हैः-

    a. Create Graphic:-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट में विभिन्न प्रकार से बदलाव किया जा सकता है, इसमें निम्नलिखित विकल्प होते हैः-

      1. Add Shapes:- इस विकल्प के माध्यम से आप इन्सर्ट किए गए स्मार्ट आर्ट में शेप इन्सर्ट कर सकते है
      2. Add Bullet:- इस विकल्प के द्वारा आप स्मार्ट आर्ट में बुलेट एड कर सकते है।
      3. Text Pane:- स्मार्ट आर्ट को एडिट करते समय एक छोटा डॉयलॉग बॉक्‍स दिखाई देता है, जिसे टैक्सट पेन कहते है, इसके विकल्प पर क्लिक करें इसे दिखा सकते है अथवा छिपा सकते है।
      4. Promote:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को डुप्लीकेट किया जा सकता है।
      5. Demote:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को हटा सकता है।
      6. Right to Left & Left to Right:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को दाएं से बाएं तथा बाएं से दाएं मूव कर सकते है।
      7. Move Up:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को उपर की ओर मूव कर सकते है।
      8. Move Down:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को नीचे मूव कर सकते है।

    b. Layouts:-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट के ले-आउट को बदला जा सकता है। इसमें आप पहले से बने हुए ले-आउट को उपयोग कर सकते है।

    c. SmartArt Styles:-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को स्टाईल कर सकते है। इसमें निम्न विकल्प होते हैः-

      1. Change Color:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को कलर किया जा सकता है।
      2. Style:- इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट की शेप को पहले से बनी हुई अलग-अलग स्टाईल दी जा सकती है।

    d. Reset Graphic:-

    इस विकल्प के द्वारा स्मार्ट आर्ट में किए गए बदलाव को रीसेट किया जा सकता है।

    एम.एस. वर्ड के सभी मेन्‍यू के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें:-

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *