Skip to content

Phonepe App क्‍या है, यह कैसे कार्य करता है।

    2/5 - (1 vote)

    दोस्‍तों वर्तमान में हम पैसो का छोटे से लेकर बडे लेन-देन मोबाईल के माध्‍यम से कर पाते है, इसके लिए हम विभिन्‍न प्रकार के एप का उपयोग करते है, जैसे Phonepe App, Google Pay App, Paytm, Bhim App आदि।

    Table of Contents

    आज हम आपको Phonepe App के बारे में सामान्‍यत: पूछी जाने वाली जानकारी सरल भाषा में हिन्‍दी में उपलब्‍ध करा रहे है।

    Phone Pe क्‍या है (What is Phonepe app):-

    Phone Pe एक भारतीय Payment App है, जिसके द्वारा आसानी से पैसों का लेन-देन किया जा सकता है। यह UPI आधारित पेमेंट एप है। यह एप भारत की 11 भाषाओं में उपलब्‍ध है,

    Phonepe Company का मुख्‍यालय बैंगलुरू में है।

    फोन पे एप के माध्‍यम से आप पैसे का लेन-देन, मोबाईल रिचार्ज, डी.टी.एच रिचार्ज, बिजली बिल, पानी बिल, कई प्रकार के टैक्‍स, बस टिकट, फ्लाइट टिकिट आदि कई प्रकार के कार्य किए जा सकते है।

    phonepe app

    phonepe customer care number :-

    फोन पे एप को चलाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्‍या आने पर आप फोन पे हेल्‍प लाईन नंबर 080-68727374 / 022-68727374 पर संपर्क कर सकते है।

    UPI क्‍या है (What is UPI):-

    UPI Full Form “Unified Payment Identification” होता है। यह एक प्रकार का PIN नंबर होता है जो 4 या 6 डिजीट का होता है। जिसके माध्‍यम से आप फोन पे का उपयोग कर अपने बैंक अकाउंट से पैसे का लेन-देन कर पाते है।

    Phonepe App कैसे काम करता है (How Does Phonepe work):-

     

    फोन पे एप कैसे इंटरनेट के माध्‍यम से कार्य करता है, इसके द्वारा विभिन्‍न प्रकार के कार्य किए जा सकते है, जैसे पैसे भेजना, बिल भुगतान, मोबाईल व डीटीएच रिचार्ज आदि। फोन पे एप द्वारा किए जाने वाले विभिन्‍न कार्य तथा उनके करने की प्रोसेस विस्‍तार से हिन्‍दी भाषा में दी गई है।

    Phone pe App के लिए आवश्‍यक उपकरण एवं अन्‍य:-

    1. फोन पे एप का उपयोग करने के लिए आपके पास Android अथवा O.S. मोबाईल होना चाहिए।
    2. आपका बैंक अकाउंट होना चाहिए।
    3. आपके पास वही मोबाईल नंबर होना चाहिए, जो आपके बैंक अकाउंट में रजिस्‍टर्ड है।
    4. आपके मोबाईल में इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए।

    फोन पे डाउनलोड (phonepe app download) की प्रक्रिया:-

    सबसे पहले गूगल प्‍ले स्‍टोर अथवा IOS स्‍टोर से Phone pe App को Download करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-

    phonepe apk Download  for Android Mobile  for IOS Mobile

    अब दिखाई दे रहे फोन पे एप को Install पर क्लिक करें। आपके मोबाईल में फोन पे एप डाउनलोड होने लगेगा।

    Phonepe पर अकाउंट कैसे बनाए (how to make account on Phonepe app) :-

    1. Phone Pe App को ओपन करें।
    2. एप द्वारा यदि आपसे कोई Permission हेतु पूछा जाए तो उसे Allow करें।
    3. फोन पे खुलते ही आपसे आपका मोबाईल नंबर पूछा जाएगा।
    4. इस बात का विशेष ध्‍यान रखें कि जो मोबाईल नंबर आप फोन पे एप पर डाल रहे है, उस नंबर की सिम उसी मोबाईल में होना चाहिए।
    5. मोबाईल नंबर डालते ही “Allow PhonePe to Sent and View SMS messages?” मैसेज दिखाई देगा, जिसे Allow कर दे।
    6. फोन पे आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा।
    7. यदि आपने क्रमांक 5 में दिए गए मैसेज में Allow किया है तो ओटीपी फोन पे द्वारा स्‍वत: ही दर्ज कर लिया जाएगा।
    8. इसके बाद “Allow PhonePe to access your contacts?” मैसेज आएगा, यदि आप अपने मोबाईल में Save Contact नंबरो को फोन पे से जोडना चाहते है, तो Allow करें।
    9. इसके बाद “Allow PhonePe to access device’s location?” मैसेज आएगा, जिसे Allow करें।
    10. अब “Allow PhonePe to make and manage phone calls?” मैसेज को Allow करें।
    11. इसके बाद आपसे नाम, पते व PIN SET करने हेतु पूछा जाएगा, जिसे भरने पर आपका वॉलेट एक्टिव हो जाएगा।
    make account on phonepe app

    12. इसके बाद आपको ऊपर बाई ओर के काने पर क्लिक करना है

    13. अब आपको अपने अकाउंट/फोन पे वॉलेट हेतु phonepe kyc करनी होगी। इसके लिए KYC पर क्लिक करें।

    14. नई स्‍क्रीन में आपसे कोई एक पहचान पत्र की जानकारी पूछी जाएगी जिसमें आप PAN Card, Voter ID, Aadhaar Card, Driving Lincence में से कोई भी विकल्‍प चुनना है, तथा उसकी जानकारी भरना है।

    15. आपकी KYC पूर्ण हो गई है। तथा आपका फोन पे वॉलेट तथा अकाउंट भी एक्टिवेट हो गया है।

    Phone Pe App पर अपना बैंक अकाउंट कैसे जोडे (How to add a bank account on Phonepe app):-

    1. सबसे पहले फोन पे एप को ओपन करें।
    2. दिखाई दे रहे विकल्‍पों में से “Bank Balance” विकल्‍प पर क्लिक करें।
    3. इस नई स्‍क्रीन पर “Add Bank Account” पर क्लिक करें।
    add bank account to phonepe

    4. अब नई स्‍क्रीन पर दिए गए विकल्‍पों में से उस बैंक का नाम चुने, जिसमें आपको खाता है।

    5. यदि आपके मोबाईल में दो सिम कार्ड है, तो आपसे पूछा जाएगा कि कोन सा नंबर आपके बैंक खाते में रजिस्‍टर है, उसे चुने।

    6. इसके बाद Phone Pe स्‍वत: ही आपके उस बैंक के खाते जो दिए गए मोबाईल नंबर से जुडा है, को आपके फोन पे एप में जोड देगा।

    इस प्रक्रिया में फोन पे द्वारा एक SMS Send किया जाएगा, इसके लिए आपके मोबाईल नंबर में एस.एम.एस. भेजने हेतु पर्याप्‍त बैलेंस होना चाहिए।

    add bank to phonepe
    1. अब एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी जिसमें आपसे UPI PIN SET करने के लिए कहा जाएगा।
    2. Set Your UPI PIN पर क्लिक करने पर नई स्‍क्रीन पर आपको इसी बैंक खाते के डेबिट/एटीएम की जानकारी दिखाई देगी।
    3. इस विकल्‍प में आपको अपने डेबिट कार्ड/एटीएम कार्ड का नंबर डालना है।
    4. नीचे आपको उसकी वैधता (Validity) डालना है।
    5. इसके बाद Continue पर क्लिक करें।
    6. फोन पे द्वारा आपके रजिस्‍टर मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा, जो या तो स्‍वत: ही दर्ज हो जाएगा, अथवा आपको उसे डालना होगा।
    7. उसके नीचे SET UPI PIN में आपको अपनी इच्‍छा अनुसार कोई भी 4 अंको का यू.पी.आई. पिन सेट करना होगा, जो आपको बाद में याद रहे।
    8. इसके बाद Wright के निशान पर क्लिक करना है।
    9. Confirm UPI PIN में फिरसे वही 4 अंको का पिन डालना है जो आपने पहले डाला हो।
    10. इसके बाद Wright के निशान पर क्लिक करना है।
    11. नई स्‍क्रीन में आपको अपने अकाउंट का जानकारी दिखाई देगी। आपका अकाउंट फोन पर जुड गया है।

    फोने पे से पैसे कैसे ट्रांसफर करें(How To make payment on Phonepe):-

    फोन पे से पैसे ट्रांसफर करने के‍ लिए निम्‍न तरीके है।

    1. To Contact
    2. Scan and Pay
    3. To Account

    1. To Contact :-

    आप किसी भी व्‍यक्ति को उसके मोबाईल नंबर के माध्‍यम से राशि भेज सकते है, इसके जिस मोबाईल पर आपको राशि भेजने उस नंबर पर फोन पे अकाउंट बना होना चाहिए। मोबाईल नंबर से पैसा भेजने के लिए निम्‍न प्रक्रिया अपनाए:-

    1. फोन पे ओपन करें।
    2. अब पहली स्‍क्रीन पर ही To Contact पर क्लिक करें।
    pay to contact through phone pe

    3. इसके बाद “+” के साइन पर क्लिक करें।

    4. यदि नंबर आपके मोबाईल में सेव है, तो उसे चुने अथवा नीचे दायी ओर दिखाई दे रहे बटन पर क्लिक करके मोबाईल टाईप करें।

    5. आपके द्वारा डाले गए मोबाईल नंबर पर बना फोनपे अकाउंट का नाम दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

    send money to phonepe contact

    6. नीचे Enter Amount में राशि डाले व Send पर क्लिक करें।

    7. आपसे आपका UPI PIN मांगा जाएगा, अकाउंट बनाते समय जो 4 डिजीट का UPI PIN SET किया था वह डाले।

    राशि ट्रांसफर होने का मैसेज Successful आ जाएगा।

    to contact phone pe

    यदि Successful मैसेज नहीं आया तो आपकी राशि ट्रांसफर नहीं हुई है, इसके अलावा भी यदि राशि आपके बैंक खाते से कट जाती है तो वह 2 से 3 वर्किंग दिन में वापिस आ जाएगी।

    2. Scan & Pay :-

    QR Code के माध्‍यम से राशि भेजने अथवा भुगतान करने के लिए निम्‍न प्रक्रिया अपनाए:-

    1. फोन पे ओपन करें।
    2. ऊपर की ओर दांयी ओर आपको QR कोड स्‍केनर दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
    3. आपके मोबाईल में बेक केमरा ओपन हो जाएगा, अब QR Code को मोबाईल के बेक केमरे के सामने लाए।
    4. फोन पे द्वारा स्‍वत: ही अकाउंट डिटेल Fatch कर ली जावेगी।
    5. इसके बाद भेजी जाने वाली राशि Enter Amount में डाले।
    6. नीचे बैंक अकाउंट में उस अकाउंट को चुने जिससे राशि भेजनी है।
    7. Right के निशान पर क्लिक करें, फिर Send पर क्लिक करें।
    8. अब नई स्‍क्रीन पर अपना UPI PIN डाले तथा Right पर क्लिक करें।
    9. आपका ट्रांसजेक्‍शन पूरा हो गया है।

    3. To Account :-

    यदि आप अपने बैंक खाते से राशि सीधे ही अपने अथवा दूसरे व्‍यक्ति के बैंक खाते में भेजना चाहते है, तो निम्‍न प्रक्रिया को अपनाए:-

    1. सबसे पहले फोन पे एप ओपन करें।
    2. पहली स्‍क्रीन पर To Account पर क्लिक करें।
    pay to contact through phone pe

    3. नई स्‍क्रीन पर ADD Beneficiary Account के विकल्‍प पर क्लिक करें।

    4. बैंक की लिस्‍ट दिखाई देगी, आपको जिसे बैंक के खाते में पैसा भेजना है, उसे चुने।

    5. नई स्‍क्रीन में निम्‍न जानकारीयां भरनी होगी:-

    6. Account Number :-जिस बैंक खाते में भेजना है, उसका अकाउंट नंबर डाले

    7. Confirm Account Number :- फिर से वही अकाउंट नंबर डाले

    8. IFSC :- यह विकल्‍प कुछ बैंक के लिए स्‍वत: भरा जाता है, यदि नहीं भरा हो तो आपको जानकारी भरनी होगी

    9. Account Holder Name :- खाता धारक का नाम डाले।

    10. Phone Number (Optional) :- खाता धारक का नंबर डाले, यह वैकल्पिक है।

    11. Nickname (Optional) :- खाता धारक का निक नेम डाले, यह वैकल्पिक है।

    12. अब Confirm पर क्लिक करें।

    13. नई स्‍क्रीन में Enter Amount में राशि डाले और Send पर क्लिक करें।

    14. आपसे आपका UPI PIN पूछा जाएगा, उसे डाले।

    15. आपको Succesful का मैसेज मिलेगा, आपका ट्रंजेक्‍शन पूरा हो गया है।

    pay through bank account phone pe

    Phone Pe पर प्रायमरी (Primary) अकाउंट कैसे बनाए:-

    यदि आपके फोन पे एप में एक से अधिक बैंक अकाउंट लिंक है तो आपको उसमें से किसी एक को प्रायमरी अकाउंट चुनना होगा, तथा प्रायमरी अकाउंट से ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। आप इसे कभी भी बदल सकते है, इसके लिए निम्‍न प्रक्रिया अपनाए:-

    1. सबसे पहले Phonepe को ओपन करें।
    2. अब नीचे My Money पर क्लिक करें।
    3. आपको कई विकल्‍प मिलेंगे, इनमें से Bank Accounts पर क्लिक करें।
    make primary account to phonepe

    4. आपके फोन पे पर लिंक सभी बैंक अकाउंट दिखाई देंगे।

    5. सभी अकाउंट के नीचे Set as Primary को गोल रेडियो बटन दिखाई देगा।

    6. वर्तमान में जो रेडियो बटन हरे कलर में दिखाई देगा, वह प्रायमरी अकाउंट होगा।

    7. अब आप जिस अकाउंट को प्रायमरी बनाना चाहते है, उसके नीचे की रेडियो बटन पर क्लिक करें।

    8. एक मैसेज Are you sure you want too change your default bank account? आएगा जिसमें Yes पर क्लिक करें।

    9. चुना गया बैंक अकाउंट प्रायमरी अकाउंट बन गया है, अब आपके द्वारा किए जाने वाले ट्रांसजेक्‍सन इस अकाउंट से Debit होंगे।

    primary account

    अपने फोन पे एप का QR Code कैसे देखें(How to check Phonepe QR Code):-

    phonepe app QR Code

    अपना फोन पे एप का QR Code देखने के लिए निम्‍न प्रक्रिया को अपनाए:-

    1. अपना फोन पे एप ओपन करें।
    2. आपको अपने अकाउंट डिटेल में जाना होगा, इसके लिए ऊपर बाएं कोने पर क्लिक करें।
    3. नई स्‍क्रीन में My QR Code पर क्लिक करें।
    4. आपको अपने फोन पे एप का QR Code अपनी मोबाईल स्‍क्रीन पर प्राप्‍त हो जाएगा।

    अपने Phone Pe Wallet का Balance कैसे चेक करें(How to Check Phonepe Wallet Balance) :-

    1. सबसे पहले Phonepe को ओपन करें।
    2. अब नीचे My Money पर क्लिक करें।
    3. आपको कई विकल्‍प मिलेंगे, इनमें से Phonepe Wallet पर क्लिक करें।
    4. आपको अपने वॉलेट का बैलेंस प्राप्‍त हो जाएगा।

    Wallet को Recharge कैसे करें(How to recharge Phonepe wallet):-

    recharge phonepe wallet
    1. सबसे पहले Phonepe को ओपन करें।
    2. अब नीचे My Money पर क्लिक करें।
    3. आपको कई विकल्‍प मिलेंगे, इनमें से Phonepe Wallet पर क्लिक करें।
    4. इस नई स्‍क्रीन में आपको Enter Amount में वह राशि डालना है जो आप अपने वॉलेट में डालना चाहते है।
    5. TOPUP WALLET पर क्लिक करें।
    6. नई स्‍क्रीन में अपना UPI PIN डाले, आपको PhonePe Wallet रिचार्ज हो जाएगा।

    अपने Phonepe app की BHIM UPI ID कैसे देखें:-

    phonepe app bhim upi id
    1. अपना फोन पे एप ओपन करें।
    2. आपको अपने अकाउंट डिटेल में जाना होगा, इसके लिए ऊपर बाएं कोने पर क्लिक करें।
    3. नई स्‍क्रीन में My BHIM UPI ID पर क्लिक करें। आपको यू.पी.आई. आई.डी. मिल जाएगी।

    अपने phonepe app की Language (भाषा) कैसे बदले(How to Change Phonepe Language):-

    change phonepe language
    1. अपना फोन पे एप ओपन करें।
    2. आपको अपने अकाउंट डिटेल में जाना होगा, इसके लिए ऊपर बाएं कोने पर क्लिक करें।
    3. नई स्‍क्रीन में My Language पर क्लिक करें।
    4. नई स्‍क्रीन में अपनी भाषा चुने।
    5. Continue पर क्लिक करें, आपकी भाषा बदल जाएगी।

    फोन पे एप से LOGOUT कैसे करें (How To Logout Phonepe):-

      1. सबसे पहले आपको अपने अकाउंट डिटेल में जाना होगा, इसके लिए ऊपर बाएं कोने पर क्लिक करें।
      2. ऊपर दांयी ओर कोन पर LOGOUT पर क्लिक करें, एक मैसेज दिखाई देगा।
      3. Are You Sure you want to end the session? में Yes पर क्लिक करें।

    फोन पे एप से अपना बैंक अकाउंट कैसे हटाए:-

    1. सबसे पहले Phonepe को ओपन करें।
    2. अब नीचे My Money पर क्लिक करें।
    3. आपको कई विकल्‍प मिलेंगे, इनमें से Bank Accounts पर क्लिक करें।
    unlink phone pe bank account

    4. आपके फोन पे पर लिंक सभी बैंक अकाउंट दिखाई देंगे।

    5. अब इनमें से उस अकाउंट पर क्लिक करें, जिसका हटाना है।

    6. अब नीचे UNLINK BANK ACCOUNT पर क्लिक करें।

    7. एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें UNLINK पर क्लिक करें। आपका आकाउंट हट गया है।

     

    unlink bank account

    फोन पे अकाउंट Delete कैसे करें(How to Delete Phonepe Account):-

    delete phonepe app account
    1. सबसे पहले फोन पे ओपन करें।
    2. ऊपर दायी ओर कोन पर “?” अथवा Help पर क्लिक करें। एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी।
    3. इसमें My Account and KYC पर क्लिक करें।
    4. नई स्‍क्रीन में My PhonePe Account Details पर क्लिक करें।
    5. नई स्‍क्रीन में Delete my PhonePe Account पर क्लिक करें। एक नई स्‍क्रीन आएगी।
    6. इस स्‍क्रीन पर तीन विकल्‍प दिखाई देंगे:-
      1. पहला:- I want to change my Phonepe mobile number
      2. दूसरा:- I have another PhonePe account
      3. तीसरा:- I am not happy with PhonePe
    7. “a” अथवा “b” में से कोई एक विकल्‍प पर क्लिक करें और नीचे स्‍क्रोल करें।
    8. अब Deactivate PhonePe Account पर क्लिक करें।
    9. नई स्‍क्रीन आने पर Confirm पर क्लिक करें। आपका फोन पे अकाउंट Delete/Deactivate हो गया है।
    delete phonepe app account
    delete phonepe account

    Phonepe History (फोन-पे इतिहास)

    वर्ष 2015

    फोन पे कंपनी वर्ष 2015 में अस्तित्‍व में आई। इस कंपनी के फाउंडर समीर निगम, राहुल चारी एवं Burzin Engineer  है।

    वर्ष 2016

    फोन पे कंपनी को Flipkart ने खरीद लिया।

    इसी वर्ष Phone pe App को लांच किया गया।

    वर्ष 2017

    वर्ष 2017 में फोन पे एप पहला एप बन गया जिसको 100 करोड से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया गया।

    साथ ही एक दिन में 10 लाख ट्रांजेक्‍शन प्राप्‍त करने वाला एप बना।

    फोन पे यू.पी.आई. आधारित सबसे बडे प्‍लेटफार्म के रूप में उभरा।

    वर्ष 2018

    फोन पे Company द्वारा Micro apps को लांच किया गया।

    फोन पे एप पर 1 बीलियन से ज्‍यादा ट्रांजेक्‍शन पूरे हुए।

    वर्ष 2019

    फोन पे पर 2 बीलियन ट्रांजेक्‍सन पूरे हुए।

    भारत के टॉप 10 Trusted Digital Brands में शामिल हुआ।

    वर्ष 2020

    Phone pe द्वारा Phone pe ATM को लांच किया।

    ट्रेवल इंश्‍योरेंस, कोरोना वायरस इंश्‍योरेंस, मोटर इंश्‍योरेंस आदि को लांच किया गया।

    Conclusion of Phonepe app Post:-

    हमारे द्वारा इस पोस्‍ट ‘’Phonepe app क्‍या है’’ के माध्‍यम से फोन पे से संबंधित जानकारी हिन्‍दी भाषा के सरल शब्‍दों में देने का प्रयास किया गया है। यदि आपको पोस्‍ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही यदि आपके कोई प्रश्‍न हो तो हमें कमेंट बॉक्‍स के माध्‍यम से पूछ सकते है।

    1 thought on “Phonepe App क्‍या है, यह कैसे कार्य करता है।”

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *