Skip to content

My FASTag App Hindi me

    1/5 - (2 votes)

    FASTag से जुडी सेवाओं के लिए आपको My FASTag application मिलती है जिसे NHAI FASTag App or My Fastag App कहते है, जिसके द्वारा आप फास्‍टेग खरीद सकते है, उसे रिचार्ज कर सकते है, अपने फास्‍टेग वॉलेट का बैलेंस चेक कर सकते है तथा अपने FASTag application status चेक कर सकते है। my fastag app hindi me मेंं आपको माय फास्‍टैग एप के बारे मेंं पूरी जानकारी  विस्‍तार से मिलेगी।

    My Fastag App Download:-

    Android Phone के लिए Google Play Store से माय फास्‍टैग एप को डाउनलोड कर सकते है।

    My Fastag App for iphone or ios:-

    आईफोन के लिए आप आई.ओ.एस. स्‍टोर से माय मस्‍टैग एप डाउनलोड कर सकते है।

    डाउनलोड होने के बाद एप को Open कीजिए। आपको नीचे दिए गए विभिन्‍न विकल्‍प दिखाई देंगे।

    माय फास्‍टेग एप में उपलब्‍ध विकल्‍पों की जानकारी my fastag app hindi me विस्‍तार से इस प्रकार है :-

    my fastag app hindi me

    1. Check FASTag Status :-

    यह My FASTag app का नया फीचर है।

    इस ऑपसन में आपको एक इनपुट फिल्‍ड मिलेगी “Enter Vehicle Number”

    इस फील्‍ड में आप अपने चार पहिया वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते है,

    आपके वाहन के लिए फास्‍टेग कार्ड की स्थिति जान सकते है।

    जैसे वाहन के लिए फास्‍टेग जारी है या नहीं, की जानकारी प्राप्‍त कर सकते है।

    यदि आपका फास्‍टैग कार्ड Active है तथा उसमें पर्याप्‍त बैलेंस है तो आपके फास्‍टेग का स्‍टेटस हरे (Green) कलर से हाइलाईट होगा।

    आपका फास्‍टैग कार्ड यदि Active है लेकिन उसमें बैलेंस कम है तो आपके फास्‍टैग का स्‍टेटस पीले (Yellow) कलर से हाइलाईट होगा।

    फास्‍टैग कार्ड Blacklisted अथवा Block है तो आपके फास्‍टैग का स्‍टेटस लाल (Red) कलर से हाईलाईट होगा।

    2. Instant Recharge with my fastag app hindi me:-

    इस विकल्‍प में आपको तीन अन्‍य विकल्‍प मिलेंगे, जिनके द्वारा आप अपने फास्‍टेग वॉलेट को रिचार्ज कर सकते है:-

    a. UPI Recharge :-

    इस Option के द्वारा आप अपने फास्‍टेग वॉलेट को यू.पी.आई. के द्वारा एन.एच.ए.आई. फास्‍टेग वॉलेट को रिचार्ज कर सकेंगे।

    my fastag app hindi me
    Process
    1. आप इस विकल्‍प को चुनते है, तो आपके मोबाईल एप में एन.एच.ए.आई. प्रीपेड वॉलेट, तथा एन.एच.आई. द्वारा सर्टिफाईड बैंक जिनसे फास्‍टेग खरीदा जा सकता है, की लिस्‍ट दिखाई देगी।
    2. तथा “Select the bank from which you have purchased your FASTag” दिखाई देगा।
    3. यदि आपने अपना फास्‍टेग विकल्‍प में दिखाई दे रही किसी बैंक से खरीदा है तो उसे चुने,
    4. यदि आपने बैंक के अलावा किसी अन्‍य जगह जैसे ऑनलाईन अथवा किसी पी.ओ.एस. से अपने फास्‍टेग कार्ड को खरीदकर एन.एच.ए.आई. प्रीपेड वॉलेट से लिंक कर रखा है, तो आप सबसे ऊपर वाले विकल्‍प “NHAI Prepaid Wallet” को चुने।
    5. किसी भी विकल्‍प को चुनने पर आपको अन्‍य विकल्‍प “Enter Vehicle Number” दिखाई देगा,
    6. जिसमें आपको अपने वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर डालकर Submit Button पर क्लिक करना है,
    7. क्लिक करते ही आपके वाहन की Details आ जाएगी, तथा रिचार्ज अमाउंट तथा यू.पी.आई.डी. डालकर आप अपने एन.एच.ए.आई. फास्‍टेग वॉलेट को रिचार्ज कर सकेंगे।

    b. Wallet Recharge :-

    यह फास्‍टैग वॉलेट को रिचार्ज करने का दूसरा तरीका है।

    Process
    1. इस विकल्‍प को चुनने पर एक नया विकल्‍प दिखाई देगा।

    “Enter Mobile Number”

    “Proceed”

    1. इस विकल्‍प में आपको अपना मोबाईल नंबर एंटर करना है, जो आपने अपने फास्‍टैग वॉलेट को लिंक किया हुआ है अथवा जिससे आपने अपना फास्‍टैग वॉलेट रजिस्‍टर किया था तथा मोबाईल नंबर डालने के बाद “Proceed” पर क्लिक करना है।
    2. एक नया विकल्‍प “Enter OTP” दिखाई देगा।
    3. आपके रजिस्‍टर मोबाईल नंबर पर ओ.टी.पी. आएगा।
    4. ओ.टी.पी. को एंटर करें तथा Proceed पर क्लिक करें,

    *यदि आपके मोबाईल पर ओ.टी.पी. नहीं आया है, तो Resend का विकल्‍प चुने।

    1. अब मोबाईल स्‍क्रीन पर आपके वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर दिखाई देगा, यदि आपने एक से अधिक वाहन रजिस्‍टर कर रखे है तो सभी वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन नंबर विकल्‍प के रूप में दिखाई देगा।
    2. जिस वाहन के रजिस्‍ट्रेशन नंबर हेतु फास्‍टैग रिचार्ज करना चाहते है, उस वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर चुने।
    3. वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर चुनते ही उस वाहन हेतु FASTag Detail पेज Open होगा।

    इस नए पेज में आपको निम्‍न विकल्‍प दिखाई देंगे:-

    i. Vehicle Number

    इस विकल्‍प में आपका वाहन रजिस्‍ट्रेशन नंबर दिखाई देगा।

    ii. Tag ID

    इसमें आपके वाहन का टेग आई.डी. दिखाई देगा।

    iii. Available Tag/Wallet Balance

    इस विकल्‍प में आपका वर्तमान फास्‍टैग/वॉलेट बैलेंस अथवा उपलब्‍ध राशि दिखाई देगी।

    iv. Add Tag/Wallet Balance (INR)
    1. विकल्‍प में आपको वो राशि डालना है जितने रूपये से आपको अपना फास्‍टेग वॉलेट रिचार्ज करना है।
    2. Amount डालने के बाद रिचार्ज करने के लिए Submit पर क्लिक करें।
    3. सबमिट करते ही एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी जिसमें Payment करने हेतु विभिन्‍न विकल्‍प जैसे Credit Card, Debit Card, Net Banking आदि दिखाई देंगे।
    4. आप इनमें से किसी भी विकल्‍प का उपयोग करके Payment कर सकते है।
    5. जैसे ही आप पैमेंट करेंगे, Payment Confirmation Page Open हो जाएगा, तथा ट्रांजेक्‍शन पूरा हो जाएगा।

    c. Log on to Bank portal :-

    यदि आपने अपना फास्‍टेग एन.एच.ए.आई. द्वारा सर्टिफाईड बैंक की किसी ब्रांच से खरीदा है, तो आप इस विकल्‍प का चयन कर सकते है।

    Process
    1. इस विकल्‍प का चयन करने पर एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी, जिसमें विभिन्‍न बैंक की लिस्‍ट दिखाई देगी।
    2. अपनी बैंक को चुनने पर उस फास्‍टैग हेतु उस बैंक का ऑनलाईन पोर्टल आपके मोबाईल के किसी ब्राउजर में खुल जाएगा, जहां आपसे यूजरनेम/रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर तथा पासवर्ड पूछा जाएगा।
    3. उक्‍त जानकारीयां भरने के बाद आप अपने फास्‍टैग की डीटेल उस बैंक के पोर्टल पर खुल जाएगी, जिस पर उपलब्‍ध विकल्‍पों का उपयोग आप कर पाएंगे।

    3. Activate NHAI FASTag/Wallet with my fastag app hindi me:-

    इस विकल्‍प के द्वारा आप अपने फास्‍टेग को एक्टिव कर पाएंगे, अपने फास्‍टैग हेतु वॉलेट बना पाएंगे तथा अपने वॉलेट की जानकारी प्राप्‍त कर पाएंगे।

    a. Activate FASTag :-

    इस विकल्‍प के द्वारा आपको अपने फास्‍टैग कार्ड को Self Activation की सुविधा मिलती है।

    यदि आपने अपने वाहन हेतु फास्‍टैग कार्ड ऑनलाईन खरीदा है, तो आपके अपने वाहन हेतु अपना फास्‍टैग कार्ड एक्टिवेट करना हेगा।टोल प्‍लाजा पर उपयोग कीजिए।

    Process
    1. इसके लिए आपको इस विकल्‍प का चयन करना होगा।
    2. इस विकल्‍प को चुनने पर आपको एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी, जिसमें आपको “Activate NHAI FASTag bought Online” विकल्‍प दिखाई देगा।
    3. इस विकल्‍प को क्लिक करने पर एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी।
    4. इसमें आपको Select विकल्‍प में Amazon, Flipkart आदि विकल्‍प मिलेंगे। आपने जिस ऑनलाईन साइट से फास्‍टैग खरीदा है, उसे चुने।
    5. किसी भी विकल्‍प को चुनने पर आपकी मोबाईल स्‍क्रीन पर QR Code Scanner दिखाई देगा।
    6. इस स्‍कैनर में उस कोर्ड को स्‍कैन करना है जो आपके फास्‍टैग कार्ड पर है।

    *‍यदि स्‍कैनर काम नहीं कर रहा है तो स्‍कैनर स्‍क्रीन पर नीचे दिए गए विकल्‍प Manuall Entry को चुने। एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी।

    इस स्‍क्रीन में आपको फास्‍टैग के 24 Digit का FASTag ID एंटर करना होगा तथा Confirm पर क्लिक करना होगा।

    my fastag app hindi me

    1. स्‍कैन करने पर अथवा Manual Entry विकल्‍प पर फास्‍टेग आईडी डालकर कन्‍फम करने पर आपके मोबाईल स्‍क्रीन पर आपके फास्‍टैग की कार्ड की डीटेल आ जाएगी।
    2. दिखाई दे रही नई स्‍क्रीन में आपको अपने वाहन की डीटेल, अपना मोबाईल नंबर तथा ई-मेल आईडी एंटर करने के विकल्‍प मिलेंगे, जिनमें आवश्‍यक डीटेल भरकर सबमिट करना है।
    3. सबमिट करते ही आपके रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर तथा रजिस्‍टर्ड ई-मेल आईडी पर एक Reference number प्राप्‍त होगा। तथा आपको अपने फास्‍टैग कार्ड से अपना बैंक अकाउंट लिंक करने अथवा फास्‍टैग प्रीपेड वॉलेट बनाने का ऑपशन दिखाई देगा।
    4. दोनों में से आपकी आवश्‍यकता अनुसार विकल्‍प का चयन कीजिए।
    5. अब दिखाई दे रही नई स्‍क्रीन में आवश्‍यक जानकारीयां भरीए।
    6. आपको फास्‍टेग कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आप अपने फास्‍टैग को वाहन की फ्रंट विंडशील्‍ड पर अच्‍छे से फिक्‍स करीए और अपने फास्‍टैग का टोल प्‍लाजा पर उपयोग कीजिए।

    b. Create FASTag Wallet :-

    यदि आप फास्‍टेग ऑनलाईन अथवा किसी पी.ओ.एस. से खरीदते है, तो अपने फास्‍टैग हेतु आपके पास दो विकल्‍प होते है, या तो आप अपने फास्‍टेग कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है अथवा आप एन.एच.ए.आई प्रीपेड वॉलेट Create कर सकते है। ऑनलाईन खरीदने पर फास्‍टैग को एक्टिव करते समय ही यह विकल्‍प मिलता है, जहां से फास्‍टैग वॉलेट बनाया जा सकता है, लेकिन यदि किसी पी.ओ.एस. से फास्‍टैग खरीदा है तो वॉलेट बनाने के लिए इस विकल्‍प का उपयोग किया जाता है।

    इस विकल्‍प के द्वारा आप अपने वाहन के फास्‍टैग कार्ड हेतु NHAI Prepaid Wallet Create कर सकते है।

    Process
    1. सर्वप्रथम इस विकल्‍प को चुनना है।
    2. एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी, जिसमें आपको अपने वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर बिना स्‍पेस दिए एंटर करना होगा, जो आपने पी.ओ.एस. से फास्‍टैग खरीदते समय दिया था।
    3. इसके बाद Submit पर क्लिक करना है, आपके रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर पर ओ.टी.पी. आएगा, जिसे नई स्‍क्रीन पर आपको एंटर करना होगा। यदि ओ.टी.पी. नहीं आता है तो रीसेंड का विकल्‍प का चयन करेंगे।
    4. ओ.टी.पी. एंटर करने के बाद Submit पर क्लिक करना है।
    5. नए दिखाई दे रहे पेज पर अपने वाहन हेतु फास्‍टैग की रजिस्‍ट्रेशन डीटेल चेक करें, जिसमें आपको Tag ID, Vehicle Number, First Name, Last Name, Email-Id and Mobile Number दिखाई देगा।
    6. नीचे आपको एक विकल्‍प “Select Identification Type” में आपको अपनो कोई भी आई.डी. प्रूफ जैसे पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस आदि का चयन करें।
    7. नीचे दिखाई दे रहे “ID Proof Number” में चुने हुए आई.डी. कार्ड का नंबर एंटर करना होगा।
    8. इसके बाद वॉलेट बनाने की सहमति देने के लिए नीचे दिए गए चेकबाक्‍स को चेक करना है, तथा Proceed पर क्लिक करना है।
    1. फिर से आपके रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर पर ओ.टी.पी. आएगा। ओ.टी.पी. को एंटर करने के बाद Submit पर क्लिक करना है।
    2. इसके बाद Payment Page ओपन होगा, जिसमें आपको Vehicle Number, Tag ID, and Security Deposit Amount आदि दिखाई देंगे, यह सभी विकल्‍प पहले से ही भरे हुए होंगे।
    3. आपको एक अन्‍य विकल्‍प “Add Wallet Balance” में अपनी आवश्‍यकतानुसार राशि डाले तथा Submit पर क्लिक करें।
    4. सबमिट करते ही एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी जिसमें Payment करने हेतु विभिन्‍न विकल्‍प जैसे Credit Card, Debit Card, Net Banking आदि दिखाई देंगे।
    5. आप इनमें से किसी भी विकल्‍प का उपयोग करके Payment कर सकते है। जैसे ही आप पैमेंट करेंगे, Payment Successful Page Open हो जाएगा, तथा ट्रांजेक्‍शन पूरा हो जाएगा। तथा आपको फास्‍टैग वॉलेट Open हो जाएगा।
    6. अब आप फास्‍टैग वॉलेट का उपयोग कर पाएंगे।

    c. Access Your FASTag Wallet :-

    एक बार जब आप अपना फास्‍टैग वॉलेट बना लेते है, तो आप इस विकल्‍प का उपयोग करके अपने फास्‍टैग वॉलेट को आई.एच.एम.सी.एल. वेबसाईट पर एक्‍सेस कर पाएंगे। 

    Process
    1. जैसे ही आप इस विकल्‍प पर क्लिक करेंगे, आापके मोबाईल के ब्राउजर में आई.एच.एम.सी.एल. वेबसाईट खुल जाएगी।
    2. इस साइट पर आपको Login Option दिखाई देगा, जिसे क्लिक करने पर एक डॉयलाग बॉक्‍स खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर डालना है। इसके बाद नीचे दिखाई दे रहे “GET OTP” पर क्लिक करना है।
    3. आपके रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर पर ओ.टी.पी. आएगा।
    4. पासवर्ड की जगह आपको ओ.टी.पी. डालकर लॉगिन करना है।
    5. अब आपको फास्‍टैग वॉलेट खुल जाएगा, जिसमें आप अपनी आवश्‍यकतानुसार विकल्‍पों का चयन कर सकते है।

    4. Buy FASTag by my fastag app hindi me:-

    NHAI के My FASTag App से अपने वाहन हेतु फास्‍टैग खरीदने हेतु आप इस विकल्‍प का उपयोग कर सकते है, तथा साथ ही यदि आप ऑनलाईन अथवा किसी पी.ओ.एस. से खरीदे हुए फास्‍टैग कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करना चाहते है, तो वह विकल्‍प भी आपको मिलता है।

    my fastag app hindi me

    a. Search Nearby POS:-

    इस विकल्‍प के द्वारा आप अपने नजदीकी पी.ओ.एस. अथवा बैंक की लोकेशन का पता कर सकते है, जहां फास्‍टेग उपलब्‍ध है।

    Process
    1. इस विकल्‍प का चयन करने पर आपसे आपके मोबाईल का जीपीएस enable करने का विकल्‍प आएगा जिसे Yes करना है, जिसके बाद आपको दो तरह के विकल्‍प मिलते है।
    2. आप अपने नजदीकी पी.ओ.एस. अथवा बैंक का पता करने के लिए अपने क्षेत्र का पिनकोड डाल सकते है अथवा दिए गए विकल्‍पों में से State, City तथा बैंक अथवा पी.ओ.एस. के नाम का चयन कर सकते है।
    3. इसके बाद आपको अपनी लोकेशन के आसपास उपलब्‍ध पी.ओ.एस. अथवा बैंक जहां फास्‍टैग उपलब्‍ध है, उनकी लोकेशन नीचे मेप पर दिखाई देने लगेगी,
    4. जिनपर क्लिक करके आप उनका पता अथवा डायरेक्‍शन प्राप्‍त कर सकते है।
    5. यदि आप डायरेक्‍शन पर क्लिक करते है, तो एक नई स्‍क्रीन दिखाई देगी, जिस पर आपकी लोकेशन से आपके द्वारा चुने गए पी.ओ.एस. अथवा बैंक की लोकेशन तक का मार्ग दिखाई देने लगेगा।

    b. Buy Online :-

    यदि आप अपने वाहन हेतु फास्‍टैग ऑॅनलाईन खरीदना चाहते है तो आप इस विकल्‍प का चयन कर सकते है।

    इस विकल्‍प का चयन करने पर आपको Amazon or Flipkart का विकल्‍प मिलेगा।

    जिस पर क्लिक करने पर My FASTag app आपको Amazon or Flipkart की वेबसाईट पर Redirect कर देगा, जहां से आप फास्‍टैग खरीद पाएंगे।

    c. Link with Bank A/c :-

    यदि आपने अपने वाहन हेतु फास्‍टैग कार्ड ऑनलाईन अथवा किसी पी.ओ.एस. से खरीदा है तो उसे आप अपने खाते से लिंक कर सकते है, ताकि आपके वाहन हेतु टोल टेक्‍स सीधे आपके बैंक खाते से डेबिट हो जाए।

    Process
    1. इसके लिए सबसे पहले Link with Bank A/c विकल्‍प को क्लिक करें।
    2. नई स्‍क्रीन पर आपको अपने वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर बिना स्‍पेस दिए डाले, तथा Proceed पर क्लिक करें।
    3. आपके रजिस्‍टर्ड मोबाईल नंबर ओ.टी.पी. आएगा, यदि ओ.टी.पी. नहीं आए तो Resend पर क्लिक करें, ओ.टी.पी. एंटर करके Submit करें।
    4. सबमिट पर क्लिक करने पर एक नई स्‍क्रीन पर आपके वाहन का रजिस्‍ट्रेशन नंबर, मोबाईल नंबर, ई-मेल आईडी, टेग आईडी आदि डीटेल‍ दिखाई देगी।
    5. तथा नीचे Select Bank के Option से बैंक को सेलेक्‍ट करें, तथा Link with your Bank Account पर क्लिक करें।
    6. इसके बाद My FASTag app आपको चुनी हुई बैंक के ऑनलाईन पोर्टल पर Redirect कर देगा।
    7. आपको अपने बैंक से संबंधित जानकारीयों को भरना है,
    8. इस प्रकार आपका फास्‍टैग कार्ड आपके बैंक से लिंक हो जाएगा।

    5. Other Services my fastag app hindi me:-

    इस विकल्‍प में आपको सामान्‍यत: पूछे जाने वाले प्रश्‍न एवं उनके उत्‍तर, हेल्‍पलाईन नंबर, एन.एच.ए.आई. द्वारा सर्टिफाईड बैंको के टोल-फ्री नंबर, फास्‍टैग इनेबल्‍ड टोल प्‍लाजा, फीडबैक फार्म तथा फास्‍टेग हेतु टर्म्‍स आदि की जानकारी मिलेगी।

    a. FAQs :-

    इसमें फास्‍टैग एवं माय फास्‍टैग एप के बारे में सामान्‍यत: पूछे जाने वाले प्रश्‍न एवं उनके उत्‍तर आदि की जानकारी दी गई है।

    b. Support 1033 :-

    इसके द्वारा फास्‍टैग हेतु दिए गए हेल्‍पलाईन नंबर 1033 पर कॉल किया जा सकता है।

    c. Banks Toll-Free Helpline :-

    इस विकल्‍प में विभिन्‍न बैंको के टोल फ्री नंबर दिए गए है।

    d. List of Operational Tol Plazas :-

    इसमें आपको उन टोल प्‍लाजा की लिस्‍ट मिलेगी जिन पर फास्‍टैग की सुविधा उपलब्‍ध है।

    e. Feedback :-

    इसके द्वारा आप फास्‍टेग एवं माय फास्‍टेग एप के बारे में अपना फीडबेक दे सकते है।

    f. Terms of Use :-

    यहां आप फास्‍टैग एवं माय फास्‍टेग एप हेतु टर्म्‍स की जानकारी दी गई है।

    6. Videos :-

    इस विकल्‍प में आपको फास्‍टेग के बारे में तथा फास्‍टैग से संबंधित सुविधाओं के बारे में वीडियों का संग्रह किया गया है, जिन पर क्लिक करके आप यू-टयूब पर उस वीडियों को देख सकते है।

    SHARE YOUR THOUGHT or LEAVE A COMMENT

    Your email address will not be published. Required fields are marked *